1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. ‘कुलदीप यादव अकेले ही इंग्लैंड की टीम को मात दे सकते हैं’, इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज का बड़ा दावा

‘कुलदीप यादव अकेले ही इंग्लैंड की टीम को मात दे सकते हैं’, इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज का बड़ा दावा

Graeme Swann on Kuldeep Yadav : भारत के स्टार स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) पहले टेस्ट में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन दूसरे टेस्ट मैच में उनका खेलना लगभग तय माना जा रहा है। इसी बीच इंग्लैंड टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर ग्रीम स्वान (Graeme Swann) ने कुलदीप की जमकर तारीफ की है। ग्रीम स्वान मानते हैं कि कुलदीप यादव ऐसे गेंदबाज हैं जो कि अकेले दम पर इंग्लैंड की टीम को मात दे सकते हैं। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत

इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी ने ग्रीम स्वान (Graeme Swann) ने कहा, ‘हमारे (इंग्लैंड टीम) लिए बड़ी राहत की बात है कि कुलदीप यादव को भारत की ओर से खेलने का मौका नहीं मिल रहा है। वो (कुलदीप) कमाल का खिलाड़ी है। उन्होंने कहा, ‘कुलदीप यादव बाएं हाथ का स्पिनर हैं और उन्हें पिक कर पाना इंग्लैंड के बल्लेबाजों के बस की बात नहीं है। इंग्लैंड के बल्लेबाज कुलदीप को नहीं खेल सकते हैं। उन्होंने यहां तक कह दिया कि कुलदीप यादव की गेंदबाजी को समझने में लंबा वक्त लग जाएगा और इतने में सीरीज का बड़ा हिस्सा गुजर सकता है।

गौरतलब है कि हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने स्पिन गेंदबाजों के रूप में आर. अश्विन, रवीन्द्र जड़ेजा और अक्षर पटेल को मौका दिया था। इस मैच की पहली पारी में तीनों गेंदबाज प्रभावी दिखे, लेकिन दूसरी पारी में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने काउंटर अटैक करते हुए स्वीप और रिवर्स स्वीप शॉट से काफी रन बटोरे थे। इस मैच में भारत को 28 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। वहीं, दूसरे टेस्ट से जड़ेजा के बाहर होने के बाद कुलदीप यादव का खेलना लगभग तय माना जा रहा है।

बतौर टेस्ट गेंदबाज कुलदीप यादव का रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है। उन्होंने अभी तक 8 टेस्ट खेला है, जिसमें उनके नाम 34 विकेट हैं और वह तीन बार पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं।

पढ़ें :- श्रेयस अय्यर बोले- 'हमारी टीम में सब मैच विनर है' , आपने आज इसका उदाहरण ​देखा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...