HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Lal Kitab Ke Totke : आप भी कर्ज से मुक्त होकर खुशहाल जिंदगी जी सकते हैं, करें ये उपाय

Lal Kitab Ke Totke : आप भी कर्ज से मुक्त होकर खुशहाल जिंदगी जी सकते हैं, करें ये उपाय

जीवन में आवश्यक कार्यों को करने के लिए धन न होने के कारण कर्ज लेना पड़ता है। कर्ज लेना और उसे चुकता कर देने से फिर कभी जरूरत पड़ने पर कर्ज मिल सकता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Lal Kitab Ke Totke : जीवन में आवश्यक कार्यों को करने के लिए धन न होने के कारण कर्ज लेना पड़ता है। कर्ज लेना और उसे चुकता कर देने से फिर कभी जरूरत पड़ने पर कर्ज मिल सकता है। लेकिन समय पर कर्ज न चुकता कर पाने पर दोबारा कर्ज नहीं मिल पाता है। कभी कभी लोग कर्ज के बोझ तले दब कर गलत कदम भी उठा लेते है। कर्ज से छुटकारा पाने के लिए ज्योतिष की पुस्तक लाल किताब में सटीक उपाय बताये गए है।क्योंकि कर्ज में डूबा व्यक्ति कभी भविष्य की योजनाएं नहीं बना पाता। वह कर्ज चुकाने में ही लगा रहता है।
आइये जानते है लाल किताब के सटीक टोटकों के बारे में जिनको करने से जीवन की दिशा दशा बदल जाती ळै।

पढ़ें :- Durva Ghas Ki Pattiyan : गणेश जी को प्रिय हैं ये पत्ते , अर्पित करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है

1.हनुमान जी की कृपा से भी आपको कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। इसके लिए हर शनिवार और मंगलवार को पीले सिंदूर में तेल मिलाकर हनुमानजी का टीका करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

2.5 गुलाब के फूल को डेढ़ मीटर के सफेद कपड़े में बांध दें। इस पोटली को किसी नदी में प्रवाहित कर दें। इस बात का ध्यान रखें कि पोटली बांधते समय गायत्री मंत्र जरूर पढ़ें।

3.यदि घर पर कोई ग्रह दोष या नकारात्मकता है तो इस स्थिति में व्यक्ति कर्ज से मुक्त नहीं हो पाता। इसके लिए आप रात के समय बेडरूम में कपूर को दो टिकिया को घी में डुबा कर जलाएं। इससे नकारात्मकता दूर होती है।

पढ़ें :- Surya Gochar 2024: इस दिन होगा सूर्य देव का गोचर, इन लोगों की किस्मत में आएगा बदलाव
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...