1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. Lekhpaal Recruitment: बिहार में निकली लेखपाल की 6000 से भी अधिक नौकरियां, ये कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

Lekhpaal Recruitment: बिहार में निकली लेखपाल की 6000 से भी अधिक नौकरियां, ये कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

बिहार में 6000 से अधिक लेखपाल सह आईटी सहायक की वेकेंसी निकली है. इस भर्ती की अधिसूचना बिहार पंचायती राज विभाग की ग्राम स्वराज योजना सोसाइटी ने जारी की है. इस भर्ती के लिए आवेदन आधिकारिक पोर्टल पर जाकर करना है.

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Lekhpaal Recruitment: बिहार में 6000 से अधिक लेखपाल सह आईटी सहायक की वेकेंसी निकली है. इस भर्ती की अधिसूचना बिहार पंचायती राज विभाग की ग्राम स्वराज योजना सोसाइटी ने जारी की है. इस भर्ती के लिए आवेदन आधिकारिक पोर्टल पर जाकर करना है.

पढ़ें :- मीरा का पुनर्जन्म, 'मिहिरा' : कृष्ण के प्रेम में डूबी मीरा की भक्ति, समर्पण और सम्मिलन की अद्भुत प्रस्तुति

इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 30 अप्रैल से आरम्भ होगी तथा 29 तक चलेगी. बिहार में लेखपाल सह आईटी सहायक की भर्ती तीन साल के कॉन्ट्रैक्ट पर की जाएगी. अभ्यर्थी का कॉन्ट्रैक्ट उसके परफॉर्मेंस के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है.

पदों का विवरण

कुल वैकेंसी-6570

पुरुष- 4270

महिलाएं-2300

पढ़ें :- शिक्षा सिर्फ डिग्री हासिल करने का नहीं, मनुष्य को मनुष्य बनाने का सशक्त माध्यम है : सीएम योगी

आवश्यक योग्यता

कैंडिडेट्स को बीकॉम या एमकॉम या सीए इंटर वालों को चयन में वरीयता मिलेगी.

आयु सीमा

  • आनारक्षित पुरुष और EWS पुरुष : 45 साल.
  • अनारक्षित महिला और EWS महिला: 48 साल.
  • बीसी और ईबीसी महिला एवं पुरुष- 48 साल.
  • एससी व एसटी महिला एवं पुरुष-50 साल.
  • न्यूनतम उम्र-21 साल

वेतनमान

लेखपाल सह आईटी सहायक को हर महीने 20 हजार रुपये सैलरी प्राप्त होगी. ध्यान रहे कि जो वेतन व भत्ते पंचायती राज विभाग के परमानेंट कर्मियों को मिलता है उसका लाभ लेखपाल सह आईटी सहायक को नहीं मिलेगा.

चयन प्रक्रिया

लेखपाल सह आईटी सहायक की भर्ती कंप्यूटर बेस्ड लिखित परीक्षा के आधार पर होगी. फाइनल मेरिट में 50 प्रतिशत अंक शैक्षणिक योग्यता और 50 फीसदी कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा के होंगे. यानी दोनों को बराबर वेटेज दिया जाएगा.

आवेदन शुल्क

अनारक्षित पुरुष, EWS, बीसी, ईबीसी-पुरुष-500 रुपये, महिला-250 रुपये

एससी, एसटी (बिहार निवासी) पुरुष महिला व दिव्यांग- 250 रुपये

पढ़ें :- केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने NCERT को घोषित किया डीम्ड यूनिवर्सिटी, UGC ने की थी सिफारिश

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें

अधिक जानकारी के लिए bgsys@onlineregistrationforms.com पर मेल किया जा सकता है. या फिर 0265-6118149/6118150 पर कॉल कर सकते हैं.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...