1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. होली के दिन भी खुली रहेंगी शराब की दुकानें, शौकीन जमकर छलका सकेंगे जाम

होली के दिन भी खुली रहेंगी शराब की दुकानें, शौकीन जमकर छलका सकेंगे जाम

दिल्ली में बुधवार 4 मार्च को होली के दिन शराब की दुकानें खुली रहेंगी। शराब पीने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। सरकार ने दिल्ली को ड्राई डे की लिस्ट से बाहर कर दिया है, जिसकी वजह से कल यानी होली के दिन दिल्ली में शराब की दुकानें खुली रहेंगी।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली में बुधवार 4 मार्च को होली के दिन शराब की दुकानें खुली रहेंगी। शराब पीने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। सरकार ने दिल्ली को ड्राई डे की लिस्ट से बाहर कर दिया है, जिसकी वजह से कल यानी होली के दिन दिल्ली में शराब की दुकानें खुली रहेंगी। एक्साइज डिपार्टमेंट ने एक ऑर्डर जारी कर इसके बारे में जानकारी दी है, जिसमें होली को लिस्ट से बाहर किया गया। साथ ही अभी भी महाशिव रात्रि, रिपब्लिक डे, महावीर जयंती, ईद पर ड्राई डे रहेगा। यानी इस दिन शराब की दुकानें नहीं खुलेंगी।

पढ़ें :- BJP नेता विवेक मौर्य की पहल लाई रंग: अंबेडकरनगर में बनेगा केंद्रीय विद्यालय, केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने दिया आश्वासन ​

आबकारी विभाग के आदेश के अनुसार होली के दिन शराब की दुकानें खुली रहेंगी और लोगों को जाम छलकाने में किसी तरह की रोक नहीं होगी। आमतौर पर कई धार्मिक और राष्ट्रीय पर्वों पर ड्राई डे घोषित किया जाता है, लेकिन इस बार होली को ड्राई डे से बाहर कर दिया गया है।

हमेशा खुले रहेंगे ये होटल

आबकारी विभाग के मुताबिक इन घोषित ड्राई डे पर सभी लाइसेंसधारी दुकानों और ठेकों को बंद रखना अनिवार्य होगा. हालांकि, जिन होटलों के पास एल-15 और 15-एफ लाइसेंस है, वहां ठहरने वाले मेहमानों को सेवा के रूप में शराब उपलब्ध कराने पर प्रतिबंध लागू नहीं होगा। इसके अलावा, आदेश में यह भी साफ कर दिया गया है कि सूची में किसी बदलाव पर लाइसेंस धारकों को किसी प्रकार का मुआवजा नहीं दिया जाएगा।

त्योहारी सीजन में पहले से ही मिठाई, गुझिया और रंग-गुलाल की बिक्री चरम पर रहती है। ऐसे में शराब की बिक्री भी कारोबारियों के लिए मुनाफे का बड़ा मौका बन सकती है।कई लोग होली मिलन और दोस्तों के साथ पार्टी का आयोजन करते हैं, जहां शराबें जश्न का हिस्सा बनती है शराब।

पढ़ें :- अखिलेश यादव का पीएम मोदी पर सीधा अटैक, बोले- कहीं ऐसा न हो कि झूठा विश्व गुरु आप से कहें रोटी का साइज भी छोटा कर लो

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...