1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. विपक्ष एकजुट 2024 में भाजपा को हराने का काम करेगा, ऐसा नहीं हुआ तो देश से लोकतंत्र खत्म हो जाएगा : राम गोपाल यादव

विपक्ष एकजुट 2024 में भाजपा को हराने का काम करेगा, ऐसा नहीं हुआ तो देश से लोकतंत्र खत्म हो जाएगा : राम गोपाल यादव

यूपी के फिरोजाबाद जिले (Firozabad District) के सुहागनगर सेक्टर तीन स्थित अचल पैलेस में आयोजित सपा के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में रविवार को राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ( Pro. Ram Gopal Yadav) ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उद्योगपतियों के गठजोड़ से केंद्र और प्रदेश सरकार चल रहीं हैं। इनके विरुद्ध कोई बोले तो उसे ईडी (ED) , सीबीआई (CBI) का भय दिखाकर चुप करा दिया जाता है। , 

By संतोष सिंह 
Updated Date

फिरोजाबाद । यूपी के फिरोजाबाद जिले (Firozabad District) के सुहागनगर सेक्टर तीन स्थित अचल पैलेस में आयोजित सपा के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में रविवार को राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ( Pro. Ram Gopal Yadav) ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उद्योगपतियों के गठजोड़ से केंद्र और प्रदेश सरकार चल रहीं हैं। इनके विरुद्ध कोई बोले तो उसे ईडी (ED) , सीबीआई (CBI) का भय दिखाकर चुप करा दिया जाता है। ,

पढ़ें :- AAP विधायक अमानतुल्लाह खान को कोर्ट से बड़ी राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में मिली जमानत

 

प्रोफेसर रामगोपाल यादव ( Pro. Ram Gopal Yadav) ने कहा कि कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) की तैयारी अभी से प्रारंभ कर दें। इसके लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा हमने कई बार आबादी के हिसाब से आरक्षण की मांग उठाई। प्रदेश में हत्या की प्राथमिकी दर्ज होने पर संबंधित के मकान पर बुलडोजर चलवाए जा रहे हैं। कानून व्यवस्था के नाम पर एनकाउंटर हो रहे हैं। मुस्लिम समाज के लोगों का उत्पीड़न हो रहा है। मुख्यमंत्री की बिरादरी के जाने कितने लोग डकैत और अपराधी होंगे। न तो कोई मारा गया और न किसी के घर पर बुलडोजर चला। नए संसद का शुभारंभ हुआ, जिसमें देश के राष्ट्रपति तक को नहीं बुलाया गया। कर्नाटक में हारने के बाद अब उप्र में भाजपा का काम खत्म। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रही है।

विपक्ष एकजुट 2024 में भाजपा को हराएगा

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के मुख्य राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ( Pro. Ram Gopal Yadav) ने कहा कि विपक्ष एकजुट होकर भाजपा सरकार को हराने का काम करेगा। एक दो दल छोड़कर बाकी सभी साथ होंगे। 2024 में ऐसा नहीं हुआ तो लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। उन्होंने प्रदेश की योगी एवं केंद्र की मोदी सरकार पर भी हमला बोला।

पढ़ें :- भाजपा के नेताओं के 10 साल लगातार झूठ पर झूठ बोलने के बाद आज उनका बुरा हाल हो रहा : अखिलेश यादव

लोकतंत्र को खत्म करने का काम कर रही है भाजपा

उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को खत्म करने का काम कर रही है। 2024 के बाद चुनाव कराने की जरूरत नहीं होगी। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहतर होने के सवाल पर कहा कि रोज हत्याएं हो रहीं हैं। कोर्ट तक में लोग मारे जा रहे हैं। बेटियों से दुष्कर्म हो रहा है फिर भी सीएम कानून व्यवस्था ठीक बता रहे हैं तो उन्हें ही मुबारक। विपक्षी एकजुटता के सवाल पर कहा एक दो दलों को छोड़कर बाकी सभी दल एक साथ हैं। उन्होंने कहा भाजपा द्वारा कर्नाटक के चुनाव में बजरंग बली का प्रयोग किया गया। वहां हार मिली। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव, जसराना विधायक इंजीनियर सचिन यादव, सिरसागंज विधायक सर्वेश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेशचंद्र चंचल सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...