1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Lok Sabha Election Results: शुरूआती रूझानों में NDA बहुमत की ओर, इंडिया गठबंधन दे रही है कड़ी टक्कर

Lok Sabha Election Results: शुरूआती रूझानों में NDA बहुमत की ओर, इंडिया गठबंधन दे रही है कड़ी टक्कर

लोकसभा चुनाव में वोटों की गिनती जारी है। शुरूआती रूझानों में एनडीए बढ़त बनाए हुए है। हालांकि, इंडिया गठबंधन कांटे की टक्कर दे रही है। कई राज्य हैं जहां कड़ा मुकाबला है। कई हॉट सीटों पर चौंकाने वाले रुझाने सामने आ रहे हैं। दोपहर तक तस्वीर साफ हो जाएगी कि केंद्र में किसकी सरकार बन रही है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Election Results: लोकसभा चुनाव में वोटों की गिनती जारी है। शुरूआती रूझानों में एनडीए बढ़त बनाए हुए है। हालांकि, इंडिया गठबंधन कांटे की टक्कर दे रही है। कई राज्य हैं जहां कड़ा मुकाबला है। कई हॉट सीटों पर चौंकाने वाले रुझाने सामने आ रहे हैं। दोपहर तक तस्वीर साफ हो जाएगी कि केंद्र में किसकी सरकार बन रही है।

पढ़ें :- पेट्रोल 7 रुपये और डीजल 25 रुपये का कीमतों में हुआ इजाफा, इस पेट्रोलियम कंपनी ने 1 अप्रैल से बढ़ाए दाम

बंगाल में भाजपा पर टीएमसी पड़ी भारी
पश्चिम बंगाल के शुरुआती रुझानों में टीएमसी, भाजपा पर भारी पड़ती नजर आ रही है। राज्य की 41 सीटों में से 28 पर टीएमसी आगे चल रही है। वहीं भाजपा सिर्फ 10 सीटों पर आगे है और कांग्रेस दो सीटों पर आगे है। सीपीआईएम भी एक सीट पर आगे है।

पंजाब में 7 सीटों पर आगे कांग्रेस, आप को 3 पर बढ़त
पंजाब में कांग्रेस 7 सीटों पर आगे चल रही है। राज्य में सत्तारूढ़ आप आदमी पार्टी 3 सीटों पर, वहीं शिअद 1 सीट पर बढ़त बनाती नजर आ रही है।

 

पढ़ें :- अवध ओझा का सनसनीखेज दावा, बोले- देश में जिस दिन खाना बंद हो जाएगा उस दिन होगी क्रांति, भूखा आदमी मरने से पहले मारेगा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...