1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lok Sabha Elections 2024: पप्पू यादव की पार्टी का कांग्रेस में विलय, इस सीट से चुनाव लड़ना तय

Lok Sabha Elections 2024: पप्पू यादव की पार्टी का कांग्रेस में विलय, इस सीट से चुनाव लड़ना तय

बिहार की राजनीति में बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिला है। पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी का कांग्रेस में विलय हो गया है। इसके साथ ही उनके पूर्णिया से चुनाव लड़ने का रास्ता भी साफ हो गया। कहा जा रहा है कि, जल्द ही इसका एलान भी हो सकता है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: बिहार की राजनीति में बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिला है। पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी का कांग्रेस में विलय हो गया है। इसके साथ ही उनके पूर्णिया से चुनाव लड़ने का रास्ता भी साफ हो गया। कहा जा रहा है कि, जल्द ही इसका एलान भी हो सकता है।

पढ़ें :- करीब 4 दशक बाद एक बार फिर से लोकसभा अध्यक्ष के सामने अविश्वास प्रस्ताव आया, ये संसदीय राजनीति और सदन दोनों के लिए अफसोस-जनक: अमित शाह

इस मौके पर पवन खेड़ा ने कहा कि, ‘जन अधिकार पार्टी’ और पप्पू यादव जी किसी भी परिचय के मोहताज नहीं हैं। पप्पू यादव जी एक कद्दावर नेता हैं। वे आज कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व, नीतियों और दिशा से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। वे ‘जन अधिकार पार्टी’ का भी कांग्रेस में विलय कर रहे हैं। ये विलय साधारण नहीं है, बल्कि ऐतिहासिक है।

इस मौके पर पप्पू यादव ने कहा कि, राहुल गांधी ने इस दुनिया में सबसे ज्यादा संघर्ष किया है। खासकर ऐसे समय में जब डिजिटल मीडिया ने सबसे ज्यादा मेहनत पर कब्ज़ा कर लिया है। वह अत्यधिक तापमान में 4000 किमी से अधिक चले। सम्मान जो मुझे मिला है और राहुल और प्रियंका गांधी द्वारा मुझ पर और मेरी पार्टी पर किया गया विश्वास मुझे आगे बढ़ाने के लिए काफी है। राहुल गांधी ने भारत के 130 करोड़ लोगों की चेतना को जगाया है।

पूर्णिया लोकसभा से लड़ सकते हैं चुनाव
कांग्रेस में पार्टी के विलय होने के बाद साफ हो गया कि, पप्पू यादव (राजेश रंजन) पूर्णिया से चुनाव लड़ सकते हैं। कहा जा रहा है कि वे इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार हो सकते हैं। वे लगातार वहां एक्टिव हैं और लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। लालू यादव से मुलाकात के बाद पप्पू यादव बुधवार सुबह दिल्ली आ गए थे। यहां कांग्रेस हाईकमान से मुलाकात की।

पढ़ें :- VIDEO: सांसद रवि किशन की वेब ​सीरीज मामला लीगल है के दूसरे सीजन की रिलिज डेट आई सामने, इस बार जज बने है अभिनेता
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...