1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Sawan 2023 : सावन का पहला सोमवार कब पड़ेगा? इस मुहूर्त में करें भगवान शिव की पूजा आर्थिक तंगी से मिलेगी निजात

Sawan 2023 : सावन का पहला सोमवार कब पड़ेगा? इस मुहूर्त में करें भगवान शिव की पूजा आर्थिक तंगी से मिलेगी निजात

Sawan 2023 : भगवान भोलेनाथ (Lord Shiva) को प्रिय सावन का महीना 4 जुलाई से शुरू होने जा रहा है।   सावन दो महीने तक चलेगा और 31 जुलाई को समाप्त होगा।  इस साल अधिक मास की वजह से सावन में 4 की जगह 8 सोमवार होंगे।  मतलब 59 दिनों तक भगवान शिव को प्रसन्न करने से बहुत ही शुभ फल मिलेगा। 

By संतोष सिंह 
Updated Date

Sawan 2023 : भगवान भोलेनाथ (Lord Shiva) को प्रिय सावन का महीना 4 जुलाई से शुरू होने जा रहा है।   सावन दो महीने तक चलेगा और 31 जुलाई को समाप्त होगा।  इस साल अधिक मास की वजह से सावन में 4 की जगह 8 सोमवार होंगे।  मतलब 59 दिनों तक भगवान शिव को प्रसन्न करने से बहुत ही शुभ फल मिलेगा।  वैसे तो हर सोमवार को भगवान शिव की आराधना की जाती है लेकिन सावन का महीना शिव को प्रसन्न करने के लिए बहुत ही खास होता है।  इस साल सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई को होगा और 28 अगस्त को सावन का आखिरी सोमवार का व्रत रखा जाएगा।  किस विधि से पूजा करने पर महादेव का आशीर्वाद मिलेगा, जानें यहां?

पढ़ें :- Sawan 2023 : काशी विश्वनाथ मंदिर में आस्था का सैलाब, सुबह 10 बजे तक तीन लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन

पूजा का शुभ मुहूर्त

सावन के पहले सोमवार को पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 38 मिनट से शुरू होकर 7 बजकर 22 मिनट तक चलेगा।  शास्त्रों के मुताबिक शाम के समय अगर शिवजी का रुद्राभिषेक किया जाए तो मनुष्य के सभी कष्ट कट जाते हैं।  प्रदोष काल में पूजा करने से शिव प्रसन्न होते हैं, इसीलिए इस शुभ मुहूर्त में पूजा करने से बहुत ही शुभ फल मिलेगा।  कुंवारी लड़कियां अगर इस मुहूर्त में महादेव को प्रसन्न करेंगी तो उनको मनचाहा वर शिव से प्राप्त होगा।

किस विधि से करें महादेव की पूजा?

सुबह ब्रह्म मुहूर्त  में उठकर स्नान करने के बाद मंदिर जाएं।   सबसे पहले भगवान शिव का जलाभिषेक करें और व्रत का संकल्प लें।  पूजा के दौरान शिव को प्रिय बेलपत्र, धतूरा, भांग और फल चढ़ाना न भूलें।  चंदन का तिलक लगाएं और शिव को कच्चा दूध भी अर्पण करें।  शिव पार्वती को जनेऊ पहनाएं और धूप दीप जलाकर आरती करें।  इसके बाद महादेव से अपनी मनोकामना पूर्ण होने का वरदान मांगे।

पढ़ें :- Nag Panchami Special: कालसर्प दोष निवारण के लिए इस नाग पंचमी जरूर करें ये काम, होगा धन, संपत्ति, सुख का आगमन

सावन के सोमवार का क्या है महत्व?

अधिक मास की वजह से सावन का महत्व इस बार और भी बढ़ गया है।  इस साल 4 नहीं बल्कि 8 सोमवार तक शिव की आराधना की जा सकेगी। भगवान श्रीहरि को अधिक मास का स्वामी माना जाता है।  इसीलिए शिव साधना के साथ ही भगवान विष्णु की पूजा करना इस दौरान बहुत ही शुभ रहेगा।  अगर शादी का योग नहीं बन रहा है और अच्छे रिश्ते नहीं मिल पा रहे हैं तो सावन के सोमवार का व्रत जरूर करें।  ऐसा करने से शादी की राह में आने वाली अड़चन दूर होती है।  साथ ही धन की कमी दूर करने के लिए सोमवार के दिन शमी के पौधे की जड़ को जल अर्पण करें और फिर अपनी तिजोरी या पैसे वाली जगह पर उसे रख दें।  इस उपाय को करने से शिव कृपा बरसने लगती है और आर्थिक तंगी से निजात मिलती है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...