1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पंजाब के सीएम भगवंत मान के घर गूंजी किलकारी, पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने दिया बेटी को जन्म

पंजाब के सीएम भगवंत मान के घर गूंजी किलकारी, पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने दिया बेटी को जन्म

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Punjab CM Bhagwant Mann) के घर बेटी का जन्म हुआ है। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर दी है। भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने ट्वीट कर कहा कि भगवान ने मुझे एक बेटी का आशीर्वाद दिया है। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Punjab CM Bhagwant Mann) के घर बेटी का जन्म हुआ है। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर दी है। भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने ट्वीट कर कहा कि भगवान ने मुझे एक बेटी का आशीर्वाद दिया है। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। बुधवार की रात को सीएम मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर (Dr. Gurpreet Kaur) को अस्पताल में भर्ती किया गया था। सीएम मान ने 26 जनवरी के दिन अपने घर आने वाली इस खुशी को देशवासियों के साथ शेयर किया था। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि मेरे घर में भी मार्च महीने में खुशी आने वाली है। नया मेहमान घर में आ रहा है।

पढ़ें :- राहुल गांधी ने पीएम मोदी से दागा सवाल, बोले- हर संकट में सबसे पहले गरीब क्यों मरता है

भगवंत मान द्वारा बेटी के जन्म होने की जानकारी शेयर करने के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। खास लोगों के साथ-साथ आम लोग भी सीएम मान को बधाई दे रहे हैं। बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री की दूसरी शादी डॉक्टर गुरप्रीत कौर से हुई है और पहली पत्नी से उनके दो बच्चे हैं। एक लड़का और एक लड़की, जो कि फिलहाल उनके साथ नहीं रहते हैं।

पढ़ें :- राघव चड्ढा ने किताब के साथ किया पोस्ट, लिखा- अपने गुरु और वरिष्ठों के सामने अपने हुनर का इतना प्रदर्शन न करें, जिससे वह असुरक्षित महसूस करें

बता दें कि सीएम भगवंत मान की शादी डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ 7 जुलाई 2022 को हुई थी। शादी का कार्यक्रम एकदम सादा रखा गया। आनंद कारज चंडीगढ़ में हुए थे, जिसमें दिल्ली के सीएम व आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा सहित पार्टी के कई मौजूद थे। सीएम मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पेहोवा की रहने वाली हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...