1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow Gold-Silver Price Today : सोना फिसला, चांदी चमकी, जानें आज के लेटेस्ट रेट्स

Lucknow Gold-Silver Price Today : सोना फिसला, चांदी चमकी, जानें आज के लेटेस्ट रेट्स

अगर आप आज सोना चांदी (Gold-Silver) खरीदने जा रहा रहे हैं। पहले इस खबर को पढ़ लें। लखनऊ सर्राफा बाजार (Lucknow Bullion Market) में 21 जून को सोना चांदी के लेटेस्ट रेट्स  (Gold-Silver Latest Rates) जारी कर दिये हैं। बुधवार को शहर में सोना चांदी के भाव में उतार चढ़ाव दिखाई दिया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। अगर आप आज सोना चांदी (Gold-Silver) खरीदने जा रहा रहे हैं। पहले इस खबर को पढ़ लें। लखनऊ सर्राफा बाजार (Lucknow Bullion Market) में 21 जून को सोना चांदी के लेटेस्ट रेट्स  (Gold-Silver Latest Rates) जारी कर दिये हैं। बुधवार को शहर में सोना चांदी के भाव में उतार चढ़ाव दिखाई दिया है। शहर में सोना सस्ता हुआ तो वहीं चांदी के भाव हल्की तेजी आई है। लखनऊ में सोने के भाव 200 रुपये की गिरावट आई हैए जबकि चांदी 500 रुपये महंगी हुई है।

पढ़ें :- Gold-Silver Price : शादियों के सीजन से पहले सोना-चांदी आज फिर नए शिखर पर पहुंचा

लखनऊ में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने का भाव

सर्राफा बाजार के मुताबिक, लखनऊ में बुधवार को 24 कैरेट सोना और 22 कैरेट सोना दोनों में गिरावट आई है। शहर में 24 कैरेट सोना 60 रुपये कम होकर 60,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना 200 रुपये कम हुआ है। इसके बाद यह 55,150 रुपये 10 ग्राम पर बिक रहा है। इससे पहले मंगलवार को 22 कैरेट सोना 55,350 रुपये और 24 कैरेट सोना 60,210 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था।

लखनऊ में चांदी का भाव

GoodReturns के मुताबिक, लखनऊ में लगातार दो दिन चांदी स्थिर रहने के बाद बुधवार को तेजी आई है। आज चांदी 500 रुपए महंगी हई है। जिसके बाद यह 74 हजार रुपये प्रतिकिलो पर ट्रेंड कर रही है। इससे पहले मंगलवार को यह 73,500 रुपये प्रतिकिलो पर कारोबार किया था।

पढ़ें :- Gold-Silver Price : सोना-चांदी के भाव में रिकॉर्ड तोड़ तेजी, सोना1182 रुपये उछला, चांदी 2287 रुपये मजबूत

बुलियन मार्केट में हुई जारी भाव होते हैं सांकेतिक

सर्राफा बाजार (Bullion Market)में कीमती आभूषण सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी वाले रेट्स की हर दिन जानकारी मिलती है। यह रेट्स GST, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स के पहले के होते हैं। लोगों को सोना चांदी के सटीक भाव की जानकारी के लिए अपने शहर के सर्राफा बाजार से संपर्क करना होगा। लोग सोने का भाव घर बैठे भी पता कर सकते हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...