Khamenei's Death : अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गयी है। ईरान की सरकारी मीडिया ने खामेनेई की पुष्टि की है। इस घटना के बाद ईरान सरकार ने देश में 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक और सात दिनों के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। खामेनेई को शिया मुस्लिम संप्रदाय का सबसे शक्तिशाली नेता माना जाता था। उनकी मौत पर भारत में भी शिया समाज में मातम पसरा हुआ।
Khamenei’s Death : अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गयी है। ईरान की सरकारी मीडिया ने खामेनेई की पुष्टि की है। इस घटना के बाद ईरान सरकार ने देश में 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक और सात दिनों के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। खामेनेई को शिया मुस्लिम संप्रदाय का सबसे शक्तिशाली नेता माना जाता था। उनकी मौत पर भारत में भी शिया समाज में मातम पसरा हुआ।
लखनऊ में शिया धर्मगुरु मौलाना सैयद कल्बे जवाद ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की इजरायल और US स्ट्राइक में मौत पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक समाचार एजेंसी से कहा, “…ये सब कायर हैं जिन्होंने एक ऐसे लीडर को शहीद कर दिया जो हमेशा दबे-कुचले लोगों की मदद करता था… ट्रंप और नेतन्याहू ने अपने डेथ वारंट पर साइन कर दिए हैं। अल्लाह उन्हें सज़ा देगा। हमने तीन दिन के शोक का ऐलान किया है, और लोगों को अपनी दुकानें और बिजनेस बंद कर देने चाहिए, लेकिन हमें किसी पर दबाव नहीं डालना चाहिए… यह इंसानियत के लिए बहुत बड़ा नुकसान है… हम आज रात 8 बजे कैंडललाइट मार्च निकालेंगे।”
शिया धर्मगुरु मौलाना यासूब अब्बास ने कहा, “यह बहुत बुरी खबर है जो ईरानी मीडिया ने चलाई है। हम शहादत से नहीं डरते… अली खामेनेई को मारकर, US और ईरान दुनिया को यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि उन्होंने ईरान को बर्बाद कर दिया है। ईरान इसका करारा जवाब देगा… सभी यहूदी नेताओं को खत्म कर दिया जाएगा…” खामेनेई की हत्या पर शिया धर्मगुरु मौलाना सैयद सैफ अब्बास नकवी ने कहा, “US, इज़राइल ने मिडिल ईस्ट को युद्ध में धकेल दिया है; यह पूरे मुस्लिम समुदाय के लिए दुख का दिन है क्योंकि ईरान के सुप्रीम लीडर ने सभी मुसलमानों से बात की।”
बता दें कि ईरानी सरकारी मीडिया ने पुष्टि की है कि ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हवाई हमलों में मौत हो गई है। इस घटना के बाद ईरान में 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक और सात दिनों के सार्वजनिक अवकाश की घोषित किया गया है। यह हमला शनिवार, 28 फरवरी, 2026 की सुबह तेहरान स्थित खामेनेई के आवास और कार्यालय (कंपाउंड) को निशाना बनाकर किया गया था।