1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow News: कृष्णानगर के पास ओशोनगर में लगी भीषण आग, दो सौ से अधिक झोपड़ियां जलकर राख

Lucknow News: कृष्णानगर के पास ओशोनगर में लगी भीषण आग, दो सौ से अधिक झोपड़ियां जलकर राख

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां के ओशोनगर इलाके में भीषण आग लग गई। आग इतनी भंयकर थी कि पलक झपकते ही दो सौ से ढाई सौ झोपड़ियां इसकी चपेट में आ गई।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां के ओशोनगर इलाके में भीषण आग लग गई। आग इतनी भंयकर थी कि पलक झपकते ही दो सौ से ढाई सौ झोपड़ियां इसकी चपेट में आ गई।

पढ़ें :- Gold-Silver Price Today : बजट से पहले सर्राफा बाजार धड़ाम, चांदी 27000 रुपये फिसली, सोना 13000 हुआ सस्ता

कई सिलेंडरों के फटने के धमाकें भी सुने गए। आनन फानन में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को सूचना दी गई, मौके पर पहुंची एक दर्जन से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। राहत एंव बचाव कार्य़ जारी है।

पढ़ें :- Union Budget 2026-27 Live : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2026-27 संसद में किया पेश

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लखनऊ के कृष्णानगर थाना क्षेत्र के ओशोनगर इलाके में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते इलाके में भगदड़ मग गई। करीब दो सौ से अधिक झोपड़ियां जलकर राख हो गई।

आग लगने के बाद स्थानीय लोगो ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची कृष्णानगर और आलमबाग थानों की पुलिस फोर्स पहुंची। दमकल विभाग की करीब 15 गाड़ियों ने आग बुझाने में जुटी। वहीं मुख्य अग्निशमन अधिकारी मंगेश कुमार खुद मौके पर पहुंच कर राहत कार्य़ की निगरानी कर रहे है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...