1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow News: रिटायर अफसर की बदमाशों ने लूट ली चेन, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज

Lucknow News: रिटायर अफसर की बदमाशों ने लूट ली चेन, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज

राजधानी लखनऊ के विकासनगर में बेखौफ बदमाशों ने शुक्रवार रिटायर आईएएस अफसर की चेन लूट ली। इस दौरान बाइक सवार बदमाशों से धक्का-मुक्की में वो घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, इस घटना के बाद पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी हुई है। उधर, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस घटना पर सरकार को घेरा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के विकासनगर में बेखौफ बदमाशों ने शुक्रवार रिटायर आईएएस अफसर की चेन लूट ली। इस दौरान बाइक सवार बदमाशों से धक्का-मुक्की में वो घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, इस घटना के बाद पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी हुई है। उधर, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस घटना पर सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि, दावा रात को बेख़ौफ़ निकलने का और सच दिन में लूट जाने का, इन्हीं सब वजहों से वक़्त आ गया भाजपा सरकार के जाने का।

पढ़ें :- Film Operation Sindoor : भूषण कुमार और विवेक अग्निहोत्री ने अपनी नई फ़िल्म 'ऑपरेशन सिंदूर' का किया ऐलान

विकासनगर के सेक्टर तीन में रिटायर आईएएस अफसर प्रेम नारायण द्विवेदी परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार शाम रिटायर आईएएस अफसर घर के बाहर टहल रहे थे। इस दौरान बाइक सवार बदमाश वहां पहुंचे और झपट्टा मारते हुए उनकी चेन लूट ली। वहीं, छीना झपट्टी के दौरान रिटायर आईएएस अफसर सड़क पर गिर गए, जिसके कारण चोटिल हो गए।

पढ़ें :- Andhra Bus Fire Accident : आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम में ट्रक से टक्कर के बाद बस में लगी आग, 14 लोगों की मौत और 18 घायल

वहीं, इस घटना में घायल रिटायर अफसर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले में एफआईआर दर्जकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि लुटरों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम गठित की गयी है।

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...