HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow News: लखनऊ के कोर्ट में कुख्यात बदमाश संजीव जीवा की गोली मारकर हत्या, मुख्तार अंसारी का था करीबी

Lucknow News: लखनऊ के कोर्ट में कुख्यात बदमाश संजीव जीवा की गोली मारकर हत्या, मुख्तार अंसारी का था करीबी

राजधानी लखनऊ में कोर्ट के अंदर कुख्यात बदमाश संजीव जीवा उर्फ महेश्वरी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। गोलीबारी में एक बच्ची के भी घायल होने की खबर है। गोलीबारी के दौरान वहां पर हड़कंप मच गया। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गयी है और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में कोर्ट के अंदर कुख्यात बदमाश संजीव जीवा (sanjeev jeeva) उर्फ महेश्वरी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। गोलीबारी में एक बच्ची के भी घायल होने की खबर है। गोलीबारी के दौरान वहां पर हड़कंप मच गया। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गयी है और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि कुख्यात बदमाश संजीव जीवा को गोली मारने वाला बदमाश वकील की ड्रेस में कोर्ट परिसर में पहुंचा था, जहां उसने संजीव जीवा को निशाना बनाते हुए गोली मार दी।

पढ़ें :- UP News: सीएम योगी ने 36वें अखिल भारतीय एडवोकेट क्रिकेट टूर्नामेंट का किया शुभारंभ

मुख्तार अंसारी का था करीबी
बताया जाता है कि संजीव जीवा उर्फ महेश्वरी की गिनती मुख्तार अंसारी के करीबियों में होती है। कई सनसनीखेज हत्याकांड में भी संजीव जीवा का नाम आ चुका है। कृष्णानंद राय हत्याकांड में भी संजीव जीवा का नाम सामने आया था।

ब्रह्मदत्त द्विवेदी हत्याकांड में भी आया था नाम
कुख्यात बदमाश संजीव महेश्वरी उर्फ जीवा का नाम भाजपा विधायक ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या में भी आया था। यही नहीं संजीव जीवा यूपी के टॉप गैंगस्टर की लिस्ट में भी शामिल था। कई सनसनीखेज वारदातों में इसका नाम सामने आया था।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...