1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow News : ऑनलाइन कैब ड्राइवर की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग, आज नहीं दे रहे सेवा

Lucknow News : ऑनलाइन कैब ड्राइवर की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग, आज नहीं दे रहे सेवा

यूपी की राजधानी लखनऊ (Lucknow)  में ऑनलाइन कैब एसोसिएशन (Online Cab Association) ने शुक्रवार को एक दिन की हड़ताल का आह्वान किया है। जिसके कारण ओला (Ola), उबर (Uber) , इन ड्राइवर (InDriver) और रैपिडो (Rapido) आज सेवाएं नहीं दे रही हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ (Lucknow)  में ऑनलाइन कैब एसोसिएशन (Online Cab Association) ने शुक्रवार को एक दिन की हड़ताल का आह्वान किया है। जिसके कारण ओला (Ola), उबर (Uber) , इन ड्राइवर (InDriver) और रैपिडो (Rapido) आज सेवाएं नहीं दे रही हैं। कर्मचारियों ने कैब कंपनियों से 20 रुपये प्रति किलोमीटर रेट बढ़ाने की मांग की है। इसको लेकर लखनऊ के वृंदावन में बड़ी संख्या में ड्राइवरों ने अपने वाहन खड़े कर दिए और हजारों की संख्या में एकत्र होकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

पढ़ें :- '2004 में मनमोहन सिंह को BJP ने राष्ट्रपति के भाषण पर बोलने से रोका था...' जयराम रमेश ने वीडियो शेयर करके दिलाया याद

कर्मचारियों ने प्रति किलोमीटर रेट बढ़ाने की मांग, ड्राइवर इंश्योरेंस और ड्राइवर के लिए हेल्पलाइन नंबर समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...