1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow News: सपा नेता अनुराग भदौरिया की बढ़ीं मुश्किलें, संपत्ति कुर्क की तैयारी, पुलिस ने चस्पा की नोटिस

Lucknow News: सपा नेता अनुराग भदौरिया की बढ़ीं मुश्किलें, संपत्ति कुर्क की तैयारी, पुलिस ने चस्पा की नोटिस

समाजवादी पार्टी के नेता और प्रवक्ता अनुराग भदौरिया पर पुलिस का​ शिकंजा सकता जा रहा है। हजरतगंज पुलिस ने शुक्रवार देर शाम नोटिस चस्पा की है। पुलिस की इस नोटिस में कहा गया है कि अगर वह हाजिर नहीं हुए तो उनकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lucknow News: समाजवादी पार्टी के नेता और प्रवक्ता अनुराग भदौरिया (Anurag Bhadoria) पर पुलिस का​ शिकंजा सकता जा रहा है। हजरतगंज पुलिस ने शुक्रवार देर शाम नोटिस चस्पा की है। पुलिस की इस नोटिस में कहा गया है कि अगर वह हाजिर नहीं हुए तो उनकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें :- Big Breaking : सुप्रीम कोर्ट ने EVM-VVPAT के मिलान की मांग वाली सभी याचिकाओं को किया खारिज

दरअसल, सपा नेता अनुराग भदौरिया (Anurag Bhadoria)  ने बीते 11 नवंबर को एक टीवी डिबेट के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) और उनके गुरु पर अ​भद्र टिप्पणी की थी। इसके बाद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। अब इस मामले को लेकर अनुराग भदौरिया पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। दरअसल, मुकदमा दर्ज होने के बाद अनुराग भदौरिया फरार चल रहे हैं।

पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका है, जिसके बाद पुलिस ने उनके इंदिरानगर आवास पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया है। नोटिस में कहा गया है कि पुलिस के सामने हाजिर नहीं होने पर कुर्की की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...