उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इटौंजा के महोना में शुक्रवार देर रात दो बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में अलग अलग बाइक सवार दो लोगो की मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रुप से घायल है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इटौंजा के महोना में शुक्रवार देर रात दो बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में अलग अलग बाइक सवार दो लोगो की मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रुप से धायल है।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लखनऊ के इटौंजा के किशुनपुर के रहने वाले 20 साल के महेन्द्र अपने मौसेरे भाई के साथ शुक्रवार को रात में बाइक से शादी में शामिल होने जा रहे थे।
रात करीब 11 बजे इटौंजा किशुनपुर मार्घ पर कच्ची मजार के पास पहुंचा ही था तभी उनकी बाइक की टक्कर सामने से आ रहीकटवारा निलाी 23 साल के मोहित की बाइक से हो गई। हादसे में दोनो बाइक सवार घायल हो गए। भीषण हादसे से आस पास के लोग पहुंच गए। स्थानीय लोगो ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने पांचों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने महेन्द्र और मोहित को मृत घोषित कर दिया वहीं अकबरपुर के रहने वाले आर्य़न, किशुनपुर के हरिओम व एक अन्य साथी की हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस का कहना है कि हादसे के बाद परिजनों को जानकारी दी गई।मृतकों के पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। वहीं घायलों का इलाज चल रहा है। उनकी हालत में सुधार होने के बाद उनरे बयान र्झ किए जाएंगे। साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है।