यूपी (UP) की राजधानी के लखनऊ (Lucknow) में हजरतगंज इलाके में स्थित होटल लिवाना (Livana Hotel) में में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) की कई गाड़िया मौके पर आग पर काबू पाने में जुटी हैं। धुएं के बीच कई लोग कमरों में फंसे हैं। दम घुटने से कई लोग बेहोश हो गए हैं। जबकि दो लोगों की मौत हो गई है। कई की हालत गंभीर बनी हुई है।
लखनऊ। यूपी (UP) की राजधानी के लखनऊ (Lucknow) में हजरतगंज इलाके में स्थित होटल लिवाना (Livana Hotel) में में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) की कई गाड़िया मौके पर आग पर काबू पाने में जुटी हैं। धुएं के बीच कई लोग कमरों में फंसे हैं। दम घुटने से कई लोग बेहोश हो गए हैं। जबकि दो लोगों की मौत हो गई है। कई की हालत गंभीर बनी हुई है।
लखनऊ के होटल में आग लगने की घटना में घायलों से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल में भेंट कर उनका कुशल-क्षेम जाना तथा उनके समुचित उपचार हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
मंडलायुक्त और पुलिस कमिश्नर, लखनऊ को घटना के कारणों की जांच के निर्देश दिए हैं। pic.twitter.com/PxaP5u22s8
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 5, 2022
लखनऊ के होटल में आग लगने की घटना में घायलों से मिलने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल (Dr. Shyama Prasad Mukherjee (Civil) Hospital) में भेंट कर उनका कुशल-क्षेम जाना । उनके समुचित उपचार हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। मंडलायुक्त (Divisional Commissioner) और पुलिस कमिश्नर, लखनऊ (Lucknow Commissioner) को घटना के कारणों की जांच के निर्देश दिए हैं।
राजधानी लखनऊ के एक होटल में आग लगने की घटना अत्यंत दुःखद है।
संबंधित अधिकारियों को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य तेजी से संचालित करने तथा प्रभावितों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रभु श्री राम से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 5, 2022
पढ़ें :- महाराष्ट्र में INDIA गठबंधन भारी बहुमत से लोकसभा सीटें जीतेगा, भाजपा चलाती है बुलडोजर : मल्लिकार्जुन खड़गे
जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे हजरतगंज के सुल्तानगंज इलाके में स्थित लिवाना होटल में भीषण आग लगी है। आग में झुलसे लोगों को सिविल अस्पताल (Civil Hospital) भेजा गया है। अभी तक होटल के अंदर से 20 से ज्यादा लोगों को निकाला गया है। कुछ लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि धुएं में दम घुटने से कई लोग बेहोश हो गए हैं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। दमकल कर्मी भी बेहोश हो गया है। अब तक करीब 20 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। दो लोगों ने दम तोड़ दिया है। मौके 15 गाड़िया पहुंच चुकी हैं। तीसरी मंजिल की आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर करीब छह एम्बुलेंस और पहुंच गई हैं। रास्ते को बंद कर दिया गया है।
आग पर काबू पाने के लिए बुलडोजर से दीवार तोड़ी गई। जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार (District Magistrate Suryapal Gangwar) ने बताया कि होटल में कुल 30 कमरे हैं, इनमें से 18 कमरों में लोग थे। 30 से 35 लोग कमरों में मौजूद थे। पहली मंजिल पर बैंक्वट हॉल है। यहां कई लोग थे। कई लोग सुबह होटल से निकल गए थे।
लखनऊ कमिश्नर एस बी शिरोड़कर (Lucknow Commissioner S B Shirodkar) ने बताया कि होटल प्रबंधन के रिकॉर्ड के अनुसार 38 से 40 लोग वहां पर रुके हुए थे जिसमें से पुलिस विभाग के अनुसार 10 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। जिसमें से दो लोगों की दुखद मौत हो गई जबकि सात लोग अभी अस्पताल में भर्ती हैं। एक व्यक्ति को डिस्चार्ज किया गया है। होटल के कमरों में धुआं ज्यादा होने के कारण अभी तक कितने लोग अंदर फंसे हैं। इसकी जानकारी नहीं हो पा रही है। पुलिस कमिश्नर (Lucknow Commissioner) व मंडलायुक्त (Divisional Commissioner) को जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।