1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow News: अकबरनगर में अवैध निर्माण ढहाने के दौरान बवाल, पुलिस-प्रशासन पर किया पथराव, स्थिति तनावपूर्ण

Lucknow News: अकबरनगर में अवैध निर्माण ढहाने के दौरान बवाल, पुलिस-प्रशासन पर किया पथराव, स्थिति तनावपूर्ण

राजधानी लखनऊ में अवैध निर्माण गिराने के दौरान बवाल हो गया। इमारत के गिरने के बाद मलवे में लोगों के दबे होने की अफवाह फैल गयी। इस अफवाह के बाद वहां पर बवाल मच गया। लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते पुलिस और प्रशासन की टीम पर पथराव शुरू हो गया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में अवैध निर्माण गिराने के दौरान बवाल हो गया। इमारत के गिरने के बाद मलवे में लोगों के दबे होने की अफवाह फैल गयी। इस अफवाह के बाद वहां पर बवाल मच गया। लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते पुलिस और प्रशासन की टीम पर पथराव शुरू हो गया। हालांकि, काफी देर बाद ​पुलिस-प्रशासन ने स्थिति को कंट्रोल किया लेकिन स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है। हालात को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है। हालांकि स्थिति अब काबू में बताई जा रही है।

पढ़ें :- UP IAS Posting : यूपी में 21 आईएएस अफसरों की अलग-अलग जिलों में तैनाती, देखें लिस्ट

बता दें कि, लखनऊ के अकबरनगर में हाईकोर्ट के आदेश पर रविवार को पुलिस और प्रशासन की टीम अवैध निर्माण को गिराने के लिए पहुंची थी। जेसीबी के जरिए अवैध निर्माण को ढहाया जा रहा था। देखते ही देखते अवैध इमारते मलबे में तब्दील हो गयी। इस दौरान मलवे में कुछ लोगों के दबे होने की अफवाह फैल गयी। जैसे ही ये खबर फैली तो क्षेत्रीय लोग मौके पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि प्रशासन ने मलबे में किसी के दबे होने से इनकार किया है, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हुए। देखते ही देखते नाराज लोगों ने बवाल काट दिया।

पढ़ें :- ट्रम्प की धमकी दरिकिनार कर ईरानी संगीतकार ने पावर प्लांट के सामने बजाया म्यूजिक, राष्ट्रपति बोले- देश की 1.4 करोड़ जनता जान देने को तैयार

पुलिस और प्रशासन की टीम पर पत्थराव शुरू कर दिया। इतने से भी जब मन नहीं भरा तो नाराज लोगों ने टीम को मौके से दौड़ा लिया। अकबरपुर में बवाल की खबर जब उच्च अधिकारियों को लगी तो वह भारी मात्रा में पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया। फिलहाल स्थिति को कंट्रोल में बताई जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...