1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow School closed: नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के स्कूल 18 जनवरी तक रहेंगे बंद, ठंड के कारण प्रशासन ने लिया फैसला

Lucknow School closed: नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के स्कूल 18 जनवरी तक रहेंगे बंद, ठंड के कारण प्रशासन ने लिया फैसला

उत्तर प्रदेश में सर्दी का सितम जारी है। सर्दी के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। ठंड के कारण स्कूलों में भी अवकाश है। इस बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने भीषण ठंड को देखते हुए स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया है। ​लखनऊ जिला प्रशासन ने नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों को 18 जनवरी तक बंद रखने का निर्देश जारी किया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lucknow School closed: उत्तर प्रदेश में सर्दी का सितम जारी है। सर्दी के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। ठंड के कारण स्कूलों में भी अवकाश है। इस बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने भीषण ठंड को देखते हुए स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया है। ​लखनऊ जिला प्रशासन ने नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों को 18 जनवरी तक बंद रखने का निर्देश जारी किया है।

पढ़ें :- Dollar vs Rupee : पश्चिम एशिया की जंग में रुपया बेदम, डॉलर के मुकाबले टूटकर रिकॉर्ड लो 94.93 पर पहुंचा, अब और कितना गिरेगा?

इसके साथ ही कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों में कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। ठंड को देखते हुए उनके स्कूल का समय सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक कर दिया गया है। इसके साथ ही जिला प्रशासन की तरफ से निर्देश दिया गया है कि, विद्याथियों की कक्षाओं में ठण्ड से बचाव हेतु पर्याप्त प्रबन्ध किए जाएं। प्रत्येक कक्ष में तापमान सामान्य बनाए रखने के लिए हीटर आदि का प्रयोग किया जाएगा।

स्कूलों के लिए जारी हुए ये निर्देश
. Classes / Practicals / Exams के लिए विद्यार्थियों को बाहर/ खुले में नहीं बैठाया जाएगा।
. विद्यार्थियों के यूनीफार्म पहनने की बाध्यता को समाप्त किया जाता है और यह सलाह दी जाती है कि ऐसे गर्म कपड़े जो ठण्ड से बचाव करने में सक्षम हों उन्हें पहनकर ही विद्यार्थी विद्यालय जाएं।
. जहां सम्भव हो, वहां विद्यालयों द्वारा कक्षाओं का संचालन ऑनलाइन माध्यम से कराया जा सकता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...