1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. होटल में पहले बनाया शरीरिक संबंध फिर शादी को लेकर हुई लड़ाई, महिला ने काटा प्राइवेट पार्ट तो बॉयफ्रेंड ने कर दी हत्या

होटल में पहले बनाया शरीरिक संबंध फिर शादी को लेकर हुई लड़ाई, महिला ने काटा प्राइवेट पार्ट तो बॉयफ्रेंड ने कर दी हत्या

Ludhiana Hotel Murder Case : पंजाब के लुधियाना शहर के एक होटल में हुए महिला के मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने बताया कि महिला का कत्ल उसके बॉयफ्रेंड अमित निषाद ने किया था। दोनों होटल रूम में समय बिताने आए थे। रूम में ही महिला ने अमित पर शादी के लिए दबाव बनाया था।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Ludhiana Hotel Murder Case : पंजाब के लुधियाना शहर के एक होटल में हुए महिला के मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने बताया कि महिला का कत्ल उसके बॉयफ्रेंड अमित निषाद ने किया था। दोनों होटल रूम में समय बिताने आए थे। रूम में ही महिला ने अमित पर शादी के लिए दबाव बनाया था। इसके बाद दोनों में लड़ाई हुई तो महिला ने उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। इससे गुस्साए अमित ने महिला की गला घोंट कर हत्या कर दी।

पढ़ें :- भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त

बीते शनिवार को महिला की अर्धनग्न हालत में लाश मिली थी। उसके चेहरे पर चोट के निशान थे। वहीं नाक से खून भी निकल रहा था, जो पूरे चेहरे पर लगा हुआ था। इस केस में पुलिस ने देर रात गांव मेहरबान इलाके में दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इलाके में रात 12.30 बजे तक पुलिस की रेड जारी रही। पुलिस को सूचना थी कि महिला की हत्या करने वाला व्यक्ति गांव मेहरबान इलाका की तरफ गया है।

देर रात तक पुलिस सेफ सिटी कैमरों को चेक करती रही और आरोपी को दबोच लिया है। डीसीपी रुपिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान अमित निषाद, निवासी न्यू अमरजीत कॉलोनी जगीरपुर के रूप में हुई है। अमित की मरने वाली महिला रेखा के साथ दोस्ती थी। वह उसके साथ इंडो-अमेरिकन होटल दाना मंडी में गया था। दोनों ने एक कमरा किराए पर लिया था। करीब 3 घंटे ठहरने के बाद अमित निषाद कमरे में से अकेला ही बाहर चला गया।

बाहर जाते समय होटल के मैनेजर ने उससे पूछा तो उसने कहा कि वह खाना लेने जा रहा है। जब वह काफी देर तक वापस नहीं आया तो होटल के मैनेजर ने रूम में जाकर देखा तो लड़की की लाश खून से लथपथ मिली। DCP रुपिंदर ने बताया कि रेखा अपने पति से अलग रह रही थी। उसके 2 बच्चे हैं। अमित और रेखा में काफी समय से दोस्ती थी। दोनों एक दूसरे से मिलते रहते थे। रेखा आरोपी अमित से शादी करने का दबाव बना रही थी। अमित इसके लिए राजी नहीं था। होटल में दोनों ने एक दूसरे के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान रेखा ने जब उससे विवाह करने की बात कही तो दोनों के बीच लड़ाई हो गई। जिसके बाद रेखा ने कटर से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। ऐसे में अमित ने गुस्से में रेखा का गला घोंटकर हत्या कर दी।

प्राइवेट पार्ट कटने से अमित की हालत हो गई थी खराब

पढ़ें :- Cough Syrup Syndicate Investigation : ED लग्जरी गाड़ियों की सीरीज 9777 और 1111 के जरिये मनी लॉन्ड्रिंग और सरगना की तलाश में जुटी

प्राइवेट पार्ट कटने से अमित की हालत खराब हो गई थी। जिसके बाद वह होटल अस्पताल में भी कुछ देर के लिए भर्ती हुआ था। DCP रुपिंदर सिंह के अनुसार पुलिस टीमों द्वारा आरोपी अमित निषाद के ठिकानों पर रेड करके उसे पकड़ लिया गया। उसकी मेडिकल कंडीशन ठीक न होने पर उसे पीजीआई अस्पताल चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है।

कमरे की चादर और बेड के आस-पास के फिंगर प्रिंट आदि भी फारेंसिक टीम ने एकत्र किए हैं।पुलिस को रूम के बेड से एक कटर भी मिला है। लड़की के आईब्रो पर भी कट लगा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...