1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Lunar Eclipse 2024 : 100 साल बाद होली पर लगेगा चंद्रग्रहण, जानिए किन देशों में दिखेगा?

Lunar Eclipse 2024 : 100 साल बाद होली पर लगेगा चंद्रग्रहण, जानिए किन देशों में दिखेगा?

Lunar Eclipse 2024: खगोल विज्ञान (Astronomy) में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के लिए 25 मार्च का दिन बेहद खास दिन है। इस दिन साल 2024 का फाल्गुन पूर्णिमा (Phalgun Purnima) के दिन पहला चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) लगने जा रहा है। सबसे खास बात यह है कि इस दिन होली का त्योहार भी है।

By santosh singh 
Updated Date

Lunar Eclipse 2024: खगोल विज्ञान (Astronomy) में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के लिए 25 मार्च का दिन बेहद खास दिन है। इस दिन साल 2024 का फाल्गुन पूर्णिमा (Phalgun Purnima) के दिन पहला चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) लगने जा रहा है। सबसे खास बात यह है कि इस दिन होली का त्योहार भी है। भारत में फाल्गुन माह (Phalguna Month) की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन होलिका दहन (Holika Dahan) किया जाता है। इसके अगले दिन होली का त्योहार मनाया जाता है।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 :  हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान

खगोलविदों के मुताबिक, साल 2024 का पहला चंद्रग्रहण (Lunar Eclipse) होली के दिन ही लगने जा रहा है। चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) सुबह 10.23 मिनट से शुरू होगा और दोपहर बाद 3.02 बजे समाप्त होगा। यह चंद्र गहण (Lunar Eclipse) उपछाया ग्रहण होगा। इस तरह का ग्रहण तब होता है, जब चंद्रमा पृथ्वी की छाया के हल्के भाग से होकर गुजरता है। इसकी वजह से इस ग्रहण को नग्न आंखों से संभव नहीं है। आइए जानते हैं इस ग्रहण से जुड़ी खास बातें…

वैज्ञानिकों के मुताबिक, उपछाया ग्रहण के चंद्रमा की सतह का रंग हल्का धुंधला दिखाई देहा, जबकि आंशिक या पूर्ण ग्रहण के दौरान ऐसा नहीं होता है। उपछाया ग्रहण की वजह से चंद्रमा की छाया में हल्का अंतरदिखाई देता है और कई बार ग्रहण को पहचान पाना भी मुश्किल होता है।

अमेरिका अंतरिक्ष एजेंसी (NASA) के मुताबिक, चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) पूर्णिमा के दौरान होता है। जब चंद्रमा और सूर्य के ठीक बीच में पृथ्वी होती है, तो धरती की छाया चांद की सतह पर पड़ती है। इससे चंद्रमा की सतह धुंधली हो जाती है और कभी-कभी कुछ घंटों के दौरान चंद्रमा की सतह बिल्कुल लाल हो जाती है।

जानिए कहां-कहां आएगा नजर

पढ़ें :- Narak Chaturdashi 2026 : आज नरक चतुर्दशी पर करें यम दीपदान, नरक की यातनाओं से मिलेगी मुक्ति

सबसे खास बात यह है कि होली के दिन लगने वाला यह चंद्रग्रहण भारत में नहीं नजर आएगा। इस खगोलीय घटना को आयरलैंड, बेल्जियम, स्पेन, इंग्लैंड, दक्षिण नॉर्वे, इटली, पुर्तगाल, रूस, जर्मनी, संयुक्त राज्य अमेरिका, जापान, स्विट्जरलैंड, नीदरलैंड और फ्रांस के कुछ इलाकों में देखा जा सकेगा। भारतीय उपमहाद्वीप में यह ग्रहण नहीं दिखेगा, जिसकी वजह से होली के त्योहार पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।

गणना के मुताबिक, 100 साल बाद इस तरह का योग बनने जा रहा है। जब होली और चंद्रग्रहण एक ही दिन होंगे। खगोलविदों के मुताबिक, अगर आसमान साफ हो तो चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) को धरती से रात के समय देखा जा सकता है। कुछ स्थानों पर चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) नजर आएगा, तो वहीं अन्य इलाकों में ग्रहण के दौरान चंद्रमा उदय या अस्त होगा। इसको लेकर लोग काफी उत्सुक हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...