1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. Lust Stories 2 Trailer : लस्‍ट स्‍टोरीज 2 का ट्रेलर रिलीज, बोल्डनेस की सारी हदें हुईं पार

Lust Stories 2 Trailer : लस्‍ट स्‍टोरीज 2 का ट्रेलर रिलीज, बोल्डनेस की सारी हदें हुईं पार

2018 में आई लस्‍ट स्‍टोरीज (lust stories) को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। जिसके बाद इसके अगले पार्ट का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। वहीं, लस्ट स्टोरीज 2’ (Lust Stories 2) का ट्रेलर बुधवार को रिलीज कर दिया गया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

लखनऊ। साल 2018 में आई लस्‍ट स्‍टोरीज (lust stories) को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। जिसके बाद इसके अगले पार्ट का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। वहीं, लस्ट स्टोरीज 2’ (Lust Stories 2) का ट्रेलर बुधवार को रिलीज कर दिया गया है। जिसमें काजोल (Kajol), नीना गुप्ता (Neena Gupta), तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia), विजय वर्मा (Vijay Verma), मृणाल ठाकुर (Mrinal Thakur), कुमुद मिश्रा, अमृता सुभाष, तिलोतमा और अगंद बेदी नजर आएंगे।

पढ़ें :- परिणीति चोपड़ा,बोलीं- 'मुझे राघव चड्ढा के बारे में ये मालूम नहीं था,' अब पता चला..

इस ट्रेलर में अभिनेत्री नीना गुप्ता (actress neena gupta) का डायलॉग‘ये शरीर भी ना माउट फूजी की ज्वालामुखी की तरह है, जिसे फूटने से ही संतुष्टि मिलती है’ धमाल मचा रहा है। ‘लस्ट स्टोरीज 2’ के ट्रेलर को यूट्यूब पर रिलीज किया गया। फिल्म के सभी कास्ट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल (instagram handle) पर ट्रेलर (trailer) का लिंक शेयर किया है।

बता दें कि नेटफ्लिक्स (netflix) पर ‘लस्ट स्टोरीज 2’ (Lust Stories 2) छोटी-छोटी चार कहानियों का कलेक्शन है। इसमें अभिनेता विजय वर्मा, अभिनेत्री तमन्ना भाटिया के साथ एक्सट्रा मैरिटल अफेयर करते हुए नजर आएंगे। वहीं, अभिनेत्री नीना गुप्ता कूल दादी के किरदार में दिखाई देंगी। काजोल हाउस वाइफ के रोल में हैं, जिनके पति कुमुद मिश्रा हाउस हेल्प को चोरी-छिपे देखते नजर आ रहे हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...