HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. कांग्रेस विधायक के बेटे घर में गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस तलाश रही है हथियार

कांग्रेस विधायक के बेटे घर में गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस तलाश रही है हथियार

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले की बरगी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक संजय यादव के छोटे बेटे विभु यादव ने घर में खुद को कनपटी में गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। विभु यादव को इलाज के लिए उसे गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। 

By संतोष सिंह 
Updated Date

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले की बरगी विधानसभा क्षेत्र (Bargi assembly constituency) से कांग्रेस विधायक संजय यादव (Congress MLA Sanjay Yadav) के छोटे बेटे विभु यादव ने घर में खुद को कनपटी में गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। विभु यादव (Vibhu Yadav) को इलाज के लिए उसे गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है।

पढ़ें :- Jammu-Kashmir: बडगाम में दर्दनाक हादसा, BSF जवानों को ले जा रही बस खाई में गिरी, दो दर्जन जवान घायल

सीएपी गोरखपुर आलोक शर्मा (CAP Gorakhpur Alok Sharma) ने बताया कि हाथीताल गोरखपुर निवासी विधायक संजय यादव (MLA Sanjay Yadav) के बेटे समन उर्फ विभु यादव उम्र 17 वर्ष ने घर के बाथरूम में आज 4 बजे के लगभग खुद को गोली मार ली है। नाबालिग ने खुद को कनपटी में गोली मारी थी। गोली की आवाज सुनकर परिजन वहां पहुंचे और उसे लेकर तत्काल भंडारी अस्पताल पहुंचे। हालांकि, उसे बचाया नहीं जा सका। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित केसवानी (Additional Superintendent of Police Rohit Keswani) ने बताया कि युवक ने आत्महत्या के लिए जिस हथियार का उपयोग किया, वह अभी रिकवर नहीं हुआ है। पुलिस हथियार तलाश रही है। बरामदगी के बाद ही हथियार के लायसेंसी व गैर-लायसेंसी होने के संबंध में अधिकृत तौर पर कुछ कहा जा सकेगा। युवक ने किन कारणों से आत्महत्या का कदम उठाया, यह भी स्पस्ष्ट नहीं हो पाया है। घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस नगर अध्यक्ष दिनेश यादव (Congress city president Dinesh Yadav) समेत बड़ी संख्या में पार्टी के नेता अस्पताल पहुंच गए थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...