1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Madhya Pradesh News: पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट से छह की मौत, सीएम ने बुलाई आपत बैठक और दिए निर्देश, मृतकों के परिवार को आर्थिक मदद का भी एलान

Madhya Pradesh News: पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट से छह की मौत, सीएम ने बुलाई आपत बैठक और दिए निर्देश, मृतकों के परिवार को आर्थिक मदद का भी एलान

मध्य प्रदेश के हरदा में हुए पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद हर तरफ चीख पुकार ही मची है। कोई गंभीर रूप से घायल है तो कोई अपनो को तलाश रहा है। पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से आसपास के मकान भी हिल गईं। इसके साथ ही आसपास के घरों में भीषण आग लग गई। वहीं, इस घटना में छह लोगों के मौत की खबर है, जबकि दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Madhya Pradesh News:  मध्य प्रदेश के हरदा में हुए पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद हर तरफ चीख पुकार ही मची है। कोई गंभीर रूप से घायल है तो कोई अपनो को तलाश रहा है। पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से आसपास के मकान भी हिल गईं। इसके साथ ही आसपास के घरों में भीषण आग लग गई। वहीं, इस घटना में छह लोगों के मौत की खबर है, जबकि दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

पढ़ें :- तिलहन एवं दलहन फसलें गन्ने की पैदावार को प्रभावित किए बिना किसानों को अतिरिक्त लाभ और जोखिम से सुरक्षा प्रदान करेगा: सीएम योगी

बताया जा रहा है कि, मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। इस घटना को देखते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आपता बैठक बुलाई। साथ ही मंत्री उदय प्रताप सिंह के साथ वरिष्ठ अधिकारियों को हरदा रवाना होने के निर्देश दिए हैं। घटना के बाद सरकार की तरफ से मृतकों के परिवार को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक मदद करने की घोषणा की गयी है। साथ ही उनके परिवार की जिम्मेदारी सरकार उठाएगी। उनके बच्चों की पढ़ाई-लिखाई का खर्च भी सरकार ही उठाएगी।

30 से ज्यादा मजदूर कर रहे थे काम
बताया जा रहा है कि, घटना के समय फैक्ट्री के अंदर 30 से ज्यादा मजदूर काम कर रहे थे। बिस्फोट के बाद लगी आग में फैक्ट्री में काम कर रहे लोगों के साथ अन्य लोगों के घायल होने की खबर हैं। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को आनन फानन में एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। शुरुआती जानकारी के अनुसार यह पटाखा फैक्ट्री राजू अग्रवाल की है। ब्लास्ट इतने भीषण थे कि आसपास के मकान गिर गए।

आस पास के घर कराए गए खाली
बता दें कि, इस घटना के बाद आसपास के घरों को खाली कर दिया गया है। क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल है। फैक्ट्री से उठती आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर से देखा जा सकता है। धमाके की चपेट से पास की सड़क पर चल रहे वाहन भी कुछ दूरी तक उछल गए।

 

पढ़ें :- CEC से मुलाकात के बाद ममता बनर्जी बोलीं -मैं बहुत दुखी हूं, चुनाव आयोग है बीजेपी का IT सेल ...

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...