1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Magh Purnima 2024 : माघ पूर्णिमा तिथि पर बना रहा है विशेष संयोंग , पद्म योग में मिलेगा धन और मोक्ष का वरदान

Magh Purnima 2024 : माघ पूर्णिमा तिथि पर बना रहा है विशेष संयोंग , पद्म योग में मिलेगा धन और मोक्ष का वरदान

माघ पूर्णिमा पर पवित्र नदियों और सरोवरों में स्नान करने का बहुत महत्व है। सनातन धर्म में पूर्णिमा को विशेष तिथि माना जाता है। पौराणिक ग्रथों में वर्णित है कि माघ मास की पूर्णिमा के दिन  गंगा स्नान, विष्णु की पूजा और दान-पुण्य करने से अनंत पुण्य का लाभ मिलता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Magh Purnima 2024 : माघ पूर्णिमा पर पवित्र नदियों और सरोवरों में स्नान करने का बहुत महत्व है। सनातन धर्म में पूर्णिमा को विशेष तिथि माना जाता है। पौराणिक ग्रथों में वर्णित है कि माघ मास की पूर्णिमा के दिन  गंगा स्नान, विष्णु की पूजा और दान-पुण्य करने से अनंत पुण्य का लाभ मिलता है। इस बार 24 फरवरी (शनिवार) को माघ पूर्णिमा का पर्व पड़ रहा है। धार्मिक शास्त्रों में इस तिथि को अमृत तिथि कहा गया है।

पढ़ें :- Surya Gochar 2026 : सूर्य देव 15 मार्च को मीन राशि में करेंगे प्रवेश , इन राशियों का शुरू हो सकता है सुनहरा समय

इस कार माघी पूर्णिमा पर बहुत शुभ योग बन रहा है। इस दिन मघा नक्षत्र के साथ पद्म योग भी विद्यमान रहेगा।

ज्योतिष उपायों के अनुसार, माघ पूर्णिमा के दिन अगर आप चंद्रमा को अर्घ्य दे रहे हैं, तो चांदी या तांबे के लोटे में दूध, सफेद फूल, अक्षत, दही, सफेद चंदन मिलाकर अर्घ्य दें। इससे चंद्र दोष (चंद्र दोष उपाय) से छुटकारा मिल सकता है और सुख-शांति की भी प्राप्ति हो सकती है। माघी पूर्णिमा के दिन श्रीहरि के पूजन, पितृ श्राद्ध, निर्धन को दान देने से सुख-सौभाग्य, धन और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

 माघ पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त
माघ पूर्णिमा शुरू – 23 फरवरी 2024 को दोपहर 3 बजकर 36 मिनट से पूर्णिमा आरम्भ
माघ पूर्णिमा खत्म – 24 फरवरी को शाम 6 बजकर 3 मिनट पर पूर्णिमा समाप्त
उदया तिथि के अनुसार माघ पूर्णिमा 24 फरवरी 2024 को मनाई जाएगी.

पढ़ें :- Chaitra Amavasya 2026 : चैत्र अमावस्या पर स्नान-दान, पूजा-पाठ के साथ पितरों के लिए करें तर्पण,नकारात्मकता दूर होगी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...