Maha Shivratri 2026: आज महाशिवरात्रि है। भोलेनाथ को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए शुभ मुहूर्त में जलाभिषेक और पूजा करने का विधान होता है। आइए जानते हैं इस महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ को कैसे करें प्रसन्न।
Maha Shivratri 2026: आज महाशिवरात्रि है। भोलेनाथ को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए शुभ मुहूर्त में जलाभिषेक और पूजा करने का विधान होता है। आइए जानते हैं इस महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ को कैसे करें प्रसन्न।
मेष (Aries): गुड़ मिश्रित जल और गुलाब जल से अभिषेक करें। लाल चंदन व कनेर के फूल अर्पित करें।
वृषभ (Taurus): दही और केवड़ा मिश्रित जल से अभिषेक करें। सफेद चंदन, चावल, शक्कर और सफेद फूल चढ़ाएं।
मिथुन (Gemini): गन्ने के रस से अभिषेक करें। दूब, कुशा और भांग अर्पित करें।
कर्क (Cancer): शुद्ध देसी घी और दूध से अभिषेक करें। कच्चा दूध, सफेद आंकड़ा और शंखपुष्पी अर्पित करें।
सिंह (Leo): गुड़ मिश्रित जल से अभिषेक करें। गेहूं का चूरा और मंदार के फूल अर्पित करें।
कन्या (Virgo): गन्ने के रस और शहद से अभिषेक करें। दूब और पान का पत्ता अर्पित करें।
तुला (Libra): इत्र या सुगंधित तेल मिश्रित जल से अभिषेक करें। दही, सफेद चंदन और मिश्री अर्पित करें।
वृश्चिक (Scorpio): पंचामृत या शहद मिश्रित दूध से अभिषेक करें। लाल फूल और बेलपत्र अर्पित करें।
धनु (Sagittarius): हल्दी मिश्रित दूध से अभिषेक करें। गेंदे का फूल और मिश्री अर्पित करें।
मकर (Capricorn): नारियल पानी या गंगाजल में काले तिल मिलाकर अभिषेक करें। नीले कमल के फूल अर्पित करें।
कुंभ (Aquarius): तिल के तेल या मलाई मिश्रित जल से अभिषेक करें। शमी के फूल और बेलपत्र अर्पित करें।
मीन (Pisces): दूध, शहद और गन्ने के रस से अभिषेक करें। पीले चंदन मिश्रित जल और बेर अर्पित करें।
सभी राशि के जातक बेलपत्र पर ‘ॐ नमः शिवाय’ लिखकर अर्पित कर सकते हैं, यह अत्यंत शुभ माना गया है।