1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. महराजगंज: दोमुहान घाट में तैनात महिला एसएसबी जवान के पति ने दो बच्चों की हत्या के बाद की आत्महत्या, इलाके में सनसनी

महराजगंज: दोमुहान घाट में तैनात महिला एसएसबी जवान के पति ने दो बच्चों की हत्या के बाद की आत्महत्या, इलाके में सनसनी

महराजगंज: दोमुहान घाट में तैनात महिला एसएसबी जवान के पति ने दो बच्चों की हत्या के बाद की आत्महत्या, इलाके में सनसनी

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के नौतनवा कस्बे से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां दोमुहान घाट पर तैनात एक महिला एसएसबी जवान के पति ने अपने ही दो मासूम बच्चों की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

पढ़ें :- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अयोध्या दौरे का ये है शेड्यूल, 19 मार्च की सुबह पहुंच जाएंगी रामनगरी

मिली जानकारी के अनुसार 66वीं वाहिनी में तैनात महिला एसएसबी जवान अपने पति अमरेश कुमार और दो बच्चों के साथ नौतनवा के गांधी नगर मोहल्ले में किराए के मकान के पहले मंजिल पर रह रही थी। रविवार की सुबह महिला जवान घर का कामकाज निपटाकर ड्यूटी पर चली गई थी।

बताया जा रहा है कि महिला के ड्यूटी पर जाने के कुछ समय बाद ही यह खौफनाक घटना घटित हो गई। मकान के निचले हिस्से में रह रहे एक एसएसबी जवान को ऊपर से कुछ असामान्य आवाज सुनाई दी, जिसके बाद वह ऊपर पहुंचा। दरवाजा खोलकर देखा तो अंदर का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए।

कमरे के अंदर अमरेश कुमार ने अपने दोनों बच्चों की हत्या करने के बाद कमरे में लगे पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी नौतनवा अंकुर गौतम सहित पुलिस और एसएसबी के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

बताया जा रहा है कि मृतक अमरेश कुमार गाजीपुर जिले के सैतपुर गांव का रहने वाला था। पुलिस को मौके से दीवार पर लिखा हुआ एक संदेश भी मिला है, जिसमें उसने अपनी पत्नी के बारे में कुछ बातें लिखी हैं और किसी से बात करने का जिक्र किया है। हालांकि पुलिस अभी पूरे मामले की जांच कर रही है।

पढ़ें :- अखिलेश यादव ने सिलेंडर पर सीधे 60 रुपये की बढ़ोत्तरी पर बीजेपी को घेरा, बोले-जब जाएंगे भाजपाई, तभी हटेगी महंगाई

फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...