HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महराजगंज:भूमि विवाद मामले में पहुंची पुलिस व राजस्व टीम,नही हो पाया निस्तारण 

महराजगंज:भूमि विवाद मामले में पहुंची पुलिस व राजस्व टीम,नही हो पाया निस्तारण 

भूमि विवाद मामले में पहुंची पुलिस व राजस्व टीम,नही हो पाया निस्तारण 

By ब्यूरो महराजगंज 
Updated Date

 

पढ़ें :- Viral Video: बुजुर्ग व्यक्ति ने की दो पिल्लो के साथ हैवानियत, गर्दन मरोड़ कर मारने के बाद पॉलीथीन मेंं भरकर फेंका

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महाराजगंज :: सोनौली कोतवाली क्षेत्र के कैथवलिया उर्फ बरगदही गांव में रविवार को राजस्व महकमा व पुलिस प्रशासन दो भूमि विवाद के निस्तारण में पहुंचा। एक विवाद क्रय किए भूमि पर कब्जे को लेकर था। दूसरा विवाद ग्राम समाज की भूमि पर कब्जे को लेकर था। दोनों मामलों की शिकायत थाना दिवस में की गई थी। लेकिन मौके पर दोनों स्थानों पर एक पक्ष के मौजूद न होने से मामला निस्तारण व पैमाइश नहीं हो पाई। जिससे राजस्व टीम को वापस जाना पड़ा। वहीं पुलिस टीम ने मौके पर मौजूद लोगों से कहा कि विवाद व शांति भंग करने वालों पर कडी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

दोनों विवाद मामलों में एक पक्ष कोल्हुई थाना क्षेत्र के सोनचिरैया गांव के निवासी है। जबकि दूसरे पक्ष स्थानीय है। ग्राम प्रधान दिलीप कुमार का कहना है कि क्षेत्र पंचायत सदस्य के टोले पर ग्राम समाज की भूमि पर कब्जे को लेकर आए दिन वहां के लोग विवाद करते हैं। जो बड़े विवाद का कारण बन सकती है। मल्लाह टोला के पास एक व्यक्ति बैनामा लिए भूमि पर कब्जा चाहता है। आरोप है कि सोनचिरैया गांव निवासी 28 वर्ष पूर्व क्रय किए भूमि पर आपत्ति कर रहे हैं।

हल्का लेखपाल विक्की का कहना है कि कागजी व स्थलीय मुआयना किया गया है। नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव का कहना है कि एक पक्ष के न आने के कारण मौके पर निस्तारण नहीं हो पाया है। सोनौली थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह का कहना है कि बरगदही गांव में दो भूमि विवाद की शिकायत पर राजस्व टीम के साथ पुलिस टीम भेजी गई थी। मामला निस्तारण राजस्व विभाग करेगा। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए खनुआ चौकी पुलिस टीम को निरंतर निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

पढ़ें :- राहुल गांधी की छवि खराब करने के लिए BJP ने खर्च किए करोड़ों रुपए, मोदी ने गिराई पीएम पद की गरिमा : प्रियंका गांधी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...