HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Maharashtra News: छत्रपति संभाजीनगर में हैंड ग्लव्स बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 6 लोगों की जलकर मौत

Maharashtra News: छत्रपति संभाजीनगर में हैंड ग्लव्स बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 6 लोगों की जलकर मौत

Chhatrapati Sambhajinagar, Hand Glove Factory Fire Broke Out: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर (Chhatrapati Sambhajinagar) में रविवार तड़के हाथ के हैंड ग्लव्स बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गयी। इस हादसे में कम से कम 6 लोगों की मौत की खबर है। फैक्ट्री के अंदर से 6 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- लोकसभा चुनाव:राजनीतिक सफर में सगे भाइयों के रास्ते हुए अलग-अलग,एक गठबंधन संग तो दूसरे ने जताया विरोध

जानकारी के मुताबिक, सन शाइन (Sun Shine) नाम की फैक्ट्री में आग लगी थी, जो लेदर और कॉटन के हैंड ग्लव्स (Hand Glove) बनाती है। फैक्ट्री में काम करने वाले एक मजदूर का कहना है कि जब आग लगी तब अंदर 10-15 कर्मचारी मौजूद थे, जो सो रहे थे। आग की लपटें देख मजदूरों में हड़बड़ी मच गई। कुछ लोग वहां से भागने सफल हुए तो वहीं कुछ लोग अंदर ही फंसे रह गए। मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने कड़ी मशक्कत से फैक्ट्री में लगी आग को बुझाया।

पुलिस कमिश्नर मनोज लोहिया (Police Commissioner Manoj Lohia) ने बताया कि घटना की सूचना सबसे पहले देर रात 1:15 बजे कंट्रोल रूम (Control Room) में मिली। जानकारी मिलते ही एसीपी तुरंत मौके पर पहुंचे। दमकल की गाड़ियों ने साढ़े तीन बजे तक आग पर काबू पा लिया था। उन्होंने आगे कहा कि जांच पूरी होने के बाद आगे की जानकारी सामने आएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...