1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति में हो सकता है बड़ा उल्टफेर, अजित पवार से दूरी बना सकती है भाजपा

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति में हो सकता है बड़ा उल्टफेर, अजित पवार से दूरी बना सकती है भाजपा

लोकसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा सियासी उल्टफेर होने की अटकलों ने जोर पकड़ लिया है। कहा जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के बीच दूरियां बढ़ सकती हैं। हाल ही में राष्ट्रीय स्वयं संघ यानी RSS ने मुखपत्र में पवार के साथ भाजपा के गठबंधन पर सवाल उठाए थे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Maharashtra Politics: लोकसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा सियासी उल्टफेर होने की अटकलों ने जोर पकड़ लिया है। कहा जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के बीच दूरियां बढ़ सकती हैं। हाल ही में राष्ट्रीय स्वयं संघ यानी RSS ने मुखपत्र में पवार के साथ भाजपा के गठबंधन पर सवाल उठाए थे।

पढ़ें :- जिस सपा के दामन पर रामभक्तों के खून के छींटे लगे हों, वे आज रामभक्ति का स्वांग रच रहे: केशव मौर्य

मीडिया रिपोर्ट की माने तो भाजपा नेतृत्व के एनसीपी तोड़ने और लोकसभा चुनाव से पहले अजित पवार गुट के साथ जाने से संघ खुश नहीं है। ऐसे में भाजपा अजित पवार से विधानसभा चुनाव से पहले दूरी बना सकती है और शिंदे गुट की शिवसेना के साथ विधानसभा चुनाव में उतर सकती है। दरअसल, लोकसभा चुनाव के दौरान अजित पवार की पार्टी को बड़ा झटका लगा है।

बता दें कि, लोकसभा चुनाव में भाजपा को महाराष्ट्र में भी बड़ा झटका लगा है। महाराष्ट्र में महागठबंधन ने अच्छा प्रदर्शन किया था। ऐसे में अब भाजपा विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से रणनीति बना रही है। साथ ही हार के कारणों को भी तलाश रही है।

 

 

पढ़ें :- 29 सितंबर से चार अक्टूबर को बीच होगा कनाडा सुपर 60 लीग, दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह ने कहा फिर लीग में करूंगा वापसी

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...