1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Mahashivratri 2024 : महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को अर्पित करें कमलगट्टा , सभी प्रकार के कष्ट हो जाते है समाप्त

Mahashivratri 2024 : महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को अर्पित करें कमलगट्टा , सभी प्रकार के कष्ट हो जाते है समाप्त

हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का विशेष महत्व है। फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को महाशिवरात्रि मनाई जाती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Mahashivratri 2024 : हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का विशेष महत्व है। फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को महाशिवरात्रि मनाई जाती है। साल 2024 में फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 8 मार्च, 2024 शुक्रवार के दिन पड़ रही है।

पढ़ें :- Mahashivratri 2026 :  शिव पूजा के महापर्व महाशिवरात्रि के दिन करें इन चीजों का दान ,  पितृ दोष से मिलेगा छुटकारा

भगवान शिव की पूजा के विशेष नियमों में सर्वप्रथम पूजा के आसन पर ध्यान दिया जाता है। हमेशा शुद्ध आसन पर बैठकर ही पूजा करें। भगवान शिव की पूजा हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके करना चाहिए। शिव पूजा के समय अपने मन में किसी भी प्रकार का क्रोध, ईर्ष्या या फिर कोई अन्य गलत भाव न लाएंं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार,महाशिवरात्रि व्रत के दिन पूजा-पाठ और भगवान शिव को गंगाजल अर्पित करने से जीवन में आ रहे सभी प्रकार के कष्ट समाप्त हो जाते हैं।

मान्यता है महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का माता पार्वती से विवाह हुआ था। इसलिए इस दिन को महाशिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भोलेनाथ ने वैराग्य जीवन को त्याग कर गृहस्थ जीवन अपनाया था।

भगवान शिव पर अक्षत, पान, सुपारी, रोली, मौली, चंदन, लौंग, इलायची, दूध, दही, शहद, घी, धतूरा, बेलपत्र, कमलगट्टा आदि को अर्पित करें। पाजून करें और अंत में आरती करें।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती के दिन करें सुंदरकांड का पाठ,  महाउपाय से दूर होंगे संकट
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...