1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Mahashivratri 2024 : हर-हर बम- बम के जयकारों से गूंजे शिवालय , जलाभिषेक के लिए लगी भक्तों की कतार

Mahashivratri 2024 : हर-हर बम- बम के जयकारों से गूंजे शिवालय , जलाभिषेक के लिए लगी भक्तों की कतार

महाशिवरात्रि के महापर्व आज देश भर में जोर शोर से मनाया जा रहा है। शिवलयों में भक्तों की लंबी कतारें बम-बम के जयकारों वातावरण को शिवमय बना रही है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Mahashivratri 2024 Shivling mantra : महाशिवरात्रि के महापर्व पर आज देश भर में जोर शोर से मनाया जा रहा है। शिवा लयों में भक्तों की लंबी कतारें बम-बम के जयकारों वातावरण को शिवमय बना रही है। भक्त गण शिवलिंग पर जलाभिषेक कर भगवान महादेव के जयकारे लगा रहे है। शुक्रवार सुबह ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी। कुछ मंदिरों में मध्य रात्रि से ही श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक शुरू कर दिया। भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए शहर के सभी शिवालयों को भव्य सजावट की है।

पढ़ें :- Surya Gochar 2026 : सूर्य देव 15 मार्च को मीन राशि में करेंगे प्रवेश , इन राशियों का शुरू हो सकता है सुनहरा समय

पौराणिक मान्यता है कि  महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की आराधना के साथ शिवलिंग पर जल अर्पित किया जाता है। आदिकाल से शिव पूजा होती आ रही है। भक्त गण अपने आराध्यदेव भगवान शिव को प्रसन्न् करने के लिए  अनेक प्रकार के कठोर तप करते है। भिन्न भिन्न प्रकार से भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए मंत्रों से उनकी स्तुति करते है। आइये जानते है महाशिवरात्रि की पूजा के समय किन मंत्रों का करना चाहिए जाप।

शिव पूजा में महामृत्युंजय मंत्र
महामृत्युंजय मंत्र- ऊँ त्र्यम्‍बकं यजामहे सुगन्धिंपुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्‍धनान् मृत्‍योर्मुक्षीय मामृतात्।

शिव प्रार्थना मंत्र
करचरणकृतं वाक् कायजं कर्मजं श्रावण वाणंजं वा मानसंवापराधं ।
विहितं विहितं वा सर्व मेतत् क्षमस्व जय जय करुणाब्धे श्री महादेव शम्भो ॥

शिव नमस्कार मंत्र
शम्भवाय च मयोभवाय च नमः शंकराय च मयस्कराय च नमः शिवाय च शिवतराय च।।
ईशानः सर्वविध्यानामीश्वरः सर्वभूतानां ब्रम्हाधिपतिमहिर्बम्हणोधपतिर्बम्हा शिवो मे अस्तु सदाशिवोम।।

पढ़ें :- Chaitra Amavasya 2026 : चैत्र अमावस्या पर स्नान-दान, पूजा-पाठ के साथ पितरों के लिए करें तर्पण,नकारात्मकता दूर होगी

ॐ ह्रीं ह्रौं नम: शिवाय॥
ॐ पार्वतीपतये नम:॥
ॐ पशुपतये नम:॥
ॐ नम: शिवाय शुभं शुभं कुरू कुरू शिवाय नम: ॐ ॥

मन्दाकिन्यास्तु यद्वारि सर्वपापहरं शुभम् ।
तदिदं कल्पितं देव स्नानार्थं प्रतिगृह्यताम् ॥

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...