1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Mahashivratri 2024 : इस दिन मनाया जाएगा महाशिवरात्रि का पर्व , भगवान शिव को करें गंगाजल अर्पित

Mahashivratri 2024 : इस दिन मनाया जाएगा महाशिवरात्रि का पर्व , भगवान शिव को करें गंगाजल अर्पित

सनातनधर्म में शिव परिवार की उपासना के लिए महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इसे श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ भोलेनाथ् और उनके परिकरों की पूजा अर्चना करते है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Mahashivratri 2024 : सनातनधर्म में शिव परिवार की उपासना के लिए महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इसे श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ भोलेनाथ् और उनके परिकरों की पूजा अर्चना करते है। हिंदी पंचांग के अनुसार, महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन मनाया जाता है। महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर  जलाभिषेक एवं पूजन-दर्शन, व्रत उपवास करने की परंपरा है। इस शिव भक्त शिवालयों में जा कर भगवान शिव की विधिविधान से पूजा अर्चना करते है और उत्सव मनाते है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार,महाशिवरात्रि व्रत के दिन पूजा-पाठ और भगवान शिव को गंगाजल अर्पित करने से जीवन में आ रहे सभी प्रकार के कष्ट और समाप्त हो जाते हैं।

पढ़ें :- 10 जनवरी 2026 का राशिफल: आज करियर और परिवार के बीच संतुलन बना रहेगा...जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

महाशिवरात्रि 2024 तिथि (Mahashivratri 2024 Date)
वैदिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 8 मार्च रात्रि 09:57 से शुरू होगी और इस तिथि का समापन 09 मार्च शाम 06:17 पर होगा। इस विशेष दिन पर भगवान शिव की उपासना मध्य रात्रि में की जाती है, इसलिए महाशिवरात्रि व्रत 08 मार्च 2024, शुक्रवार के दिन रखा जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...