1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Mahashivratri 2024 Vahan Ki Puja : महाशिवरात्रि पर करें अपने वाहन की पूजा, महाकाल की बरसेगी कृपा

Mahashivratri 2024 Vahan Ki Puja : महाशिवरात्रि पर करें अपने वाहन की पूजा, महाकाल की बरसेगी कृपा

महाशिवरात्रि के महापर्व पर आज देश भर में जोर शोर से मनाया जा रहा है। शिवालयों में भक्तों की लंबी कतारें बम-बम के जयकारों वातावरण को शिवमय बना रही है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Mahashivratri 2024 vahan ki puja : महाशिवरात्रि के महापर्व पर आज देश भर में जोर शोर से मनाया जा रहा है। शिवालयों में भक्तों की लंबी कतारें बम-बम के जयकारों वातावरण को शिवमय बना रही है। भक्त गण शिवलिंग पर जलाभिषेक कर भगवान महादेव के जयकारे लगा रहे है। इस साल महाशिवरात्रि का पर्व  8 मार्च 2024 को मनाया जा रहा है।

पढ़ें :- Panchgrahi Yog 2026 : मकर संक्रांति पर्व बनेगा दुर्लभ और प्रभावशाली पंचग्रही योग, इन राशियों को होगा अचानक धनलाभ, चमक सकता है भाग्य

भारतीय संस्कृति में पूजा पाठ का बहुत महत्व बताया गया है। भारतीय परिवारों में जब कोई नया वाहन घर में आता है तो सबके लिए यह एक बड़ी ख़ुशी का पल होता है। हमारा वाहन हमारे लिए शुभ रहे इसके लिए भगवान की पूजा की जाती है और उनसे आशीर्वाद मांगा जाता है।| जब वाहन घर में पहली बार आता है तब तो वाहन की पूजा की ही जाती है साथ ही हर वर्ष दशहरे और दीपावली और महा शिवरात्रि पर पर भी वाहन पूजा करना श्रेष्ठ रहता है।

महाशिवरात्रि के दिन सबसे पहले अपने वाहन को धुल कर पवित्र स्थान पर खड़ाकर लें। अब अपने वाहन पर चन्दन से एक स्वस्तिक बनाएं।

अच्छे से धो लें और साफ करके घर के साफ़ स्थान पर खड़ा कर लें | यदि वाहन नया लिया है तो आपको उसे धोने की आवश्यकता नहीं है। पूजा के लिए सबसे पहले आपको 3 बार आचमन करना है। आचमन के पश्चात हाथ में कुशा, अक्षत, फूल दक्षिणा और फूल रखकर संकल्प लें। वाहन में भगवान हनुमान, माँ काली और महाकाल का वास माना जाता है साथ ही वाहन पूजा के समय माँ लक्ष्मी की भी पूजा की जाती है।

संकल्प लेते समय मंत्र में उस दिन की तिथि वार और वर्ष का उच्चारण करते हुए और अपने गोत्र का उच्चारण करते हुए भगवान से इस पूजा को सफल बनाने के लिए आशीर्वाद मांगना चाहिए। अब वाहन के स्वामी देवी देवताओं को चावल अर्पित करेंगे।
चावल अर्पित करने के बाद देवताओं को वस्त्र अर्पित करेंगे। वस्त्र अर्पित करने के लिए अपने वाहन के हैंडल पर 7 बार लपेटते हुए मोली धागा बांध दें। मौली लपेटते हुए आप

पढ़ें :- 11 जनवरी 2026 का राशिफल: इन राशि के लोग आज व्यवसायिक योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करें, मिलेगा लाभ

भगवान गणेश और अपने कुलदेवताओं को स्मरण करते रहे।पुष्पमाला के बाद सुगन्धित पुष्पों से अपने वाहन को समर्पित करें।

अब आरती करने के लिए पूजा की थाली में धुप और दीपक प्रज्वलित कर लें। धूप में कपूर जलाकर अब आप आरती करें

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...