1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Mainpuri By Election 2022: मैनपुरी में शिवपाल यादव- बोले, अखिलेश हमारा सहयोग लेते तो आज मुख्यमंत्री होते

Mainpuri By Election 2022: मैनपुरी में शिवपाल यादव- बोले, अखिलेश हमारा सहयोग लेते तो आज मुख्यमंत्री होते

Mainpuri By Election 2022: लोकसभा उपचुनाव (Lok Sabha by-elections) में पहली बार जसवंतनगर से निकल कर मैनपुरी जिले में प्रचार का आए प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव (PSP President Shivpal Singh Yadav) ने भाजपा (BJP) पर हमला बोला है। श्री यादव ने कहा कि वर्ष 2017 में धोखा हो गया। तब भाजपा (BJP) ने हमारा फायदा उठाया। इसके बाद 2019 के चुनाव में भी भाजपा ने हमारा फायदा उठाया।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Mainpuri By Election 2022: लोकसभा उपचुनाव (Lok Sabha by-elections) में पहली बार जसवंतनगर से निकल कर मैनपुरी जिले में प्रचार का आए प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव (PSP President Shivpal Singh Yadav) ने भाजपा (BJP) पर हमला बोला है। श्री यादव ने कहा कि वर्ष 2017 में धोखा हो गया। तब भाजपा (BJP) ने हमारा फायदा उठाया। इसके बाद 2019 के चुनाव में भी भाजपा ने हमारा फायदा उठाया। यदि बीते विधानसभा चुनाव (Assembly elections) में अखिलेश हमारा सहयोग लेते तो समाजवादी की सरकार बन जाती और वह मुख्यमंत्री होते। परंतु अब परिवार एक है और कोई धोखा नहीं होगा। नेताजी को श्रद्धांजलि के रूप में डिंपल यादव को ऐतिहासिक जीत दिलानी है।

पढ़ें :- Big Breaking : सुप्रीम कोर्ट ने EVM-VVPAT के मिलान की मांग वाली सभी याचिकाओं को किया खारिज

शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav)  ने शनिवार को करहल विधानसभा क्षेत्र (Karahal Assembly Constituency) के ब्लाक बरनाहल के गांव विनायकपुर और घिरोर ब्लाक के कोसमा में जनसभाएं की। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि वर्ष 2019 में मैनपुरी की जनता ने नेताजी मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) को पांच साल के लिए चुना था, लेकिन समय को कौन टाल सकता है? नेताजी ने हर वर्ग हर जाति के लोगों की मदद की।

शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने कहा कि भाजपा (BJP) के लोगों ने नेताजी के निधन के तीन महीने भी पूरे नहीं होने दिए और इतनी जल्दी चुनाव की घोषणा करा दी। अगर चुनाव आयोग भी दबाव में कार्य करने लगे तो लोकतंत्र कहां रह जाएगा? अब हमें बेईमान और झूठे लोगों से मुकाबला करना है।

उत्तर प्रदेश में करीब छह वर्ष से भाजपा की सरकार है, परंतु एक भी वादा पूरा नहीं किया। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया है। किसानों की उपज का मूल्य तक नहीं मिल पा रहा है। किसान की खाद भी महंगी कर दी। इस बार डिंपल यादव (Dimple Yadav) को जिताकर उनको जवाब देना है। कोसमा की जनसभा में शिवपाल ने कहा कि सभी बूथ अध्यक्ष व सभी पदाधिकारी एकजुट होकर काम करें। नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि पांच तारीख को डिंपल यादव (Dimple Yadav)  के पक्ष में मतदान कर देनी है।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: UP की आठ सीटों पर वोटिंग जारी, सुबह 9 बजे तक 11.67 प्रतिशत वोटिंग हुई
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...