HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Mainpuri by-election 2022: मैनपुरी उपचुनाव में किसको प्रत्याशी बना सकती है BJP, इन नामों पर चल रहा मंथन

Mainpuri by-election 2022: मैनपुरी उपचुनाव में किसको प्रत्याशी बना सकती है BJP, इन नामों पर चल रहा मंथन

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद रिक्त हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा हो चुकी है। उपचुनाव के लिए यहां पर पांच दिसंबर को वोटिंग होगी। इसको लेकर अब सियासी पारा बढ़ गया है। समाजवादी पार्टी के सामने अपनी सीट बचाने की चुनौती है तो भाजपा सपा के इस गढ़ में सेंध लगाने की कोशिश करेगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Mainpuri by-election 2022: समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद रिक्त हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा हो चुकी है। उपचुनाव के लिए यहां पर पांच दिसंबर को वोटिंग होगी। इसको लेकर अब सियासी पारा बढ़ गया है। समाजवादी पार्टी के सामने अपनी सीट बचाने की चुनौती है तो भाजपा सपा के इस गढ़ में सेंध लगाने की कोशिश करेगी।

पढ़ें :- INDIA गठबंधन प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी पहुंचे बैजू यादव के सोनौली कार्यालय,बैठक

सपा के इस अभेद्य किले को भेदने के लिए भाजपा प्रत्याशियों के नामों पर मंथन कर रही है। कहा जा रहा है कि भाजपा यहां पर किसी ओबीसी उम्मीदवार को प्रत्याशी बना सकती है। बताया जा रहा है कि पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य, विधायक ममतेश शाक्य, राहुल राठौर, तृप्ति शाक्य, प्रेम सिंह शाक्य समेत कई नामों पर पार्टी में चर्चा चल रही है।

कहा जा रहा है कि इस सीट पर भाजपा जातीय समीकरण का खास ध्यान रख रही है। दरअसल, नेताजी मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उनकी परंपरागत सीट मैनपुरी पर कब्जे के लिए भाजपा बड़ी रणनीति बना रही है। इसको देखते ही वो प्रत्याशी के नामा का ऐलान करेगी।

सपा में भी कई नामों पर चल रहा मंथन
मैनपुरी में उपचुनाव के लिए भी समाजवादी पार्टी कई नामों पर मंथन कर रही है। सबसे पहला नाम तेज प्रताप का चर्चाओं में हैं। इसके साथ डिपंल यादव और शिवपाल सिंह यादव के नाम की भी चर्चा है। देखना दिलचस्प होगा कि समाजवादी पार्टी यहां से किसे प्रत्याशी बनाती है।

पढ़ें :- Swati Maliwal Case : प्रियंका गांधी बोलीं- मैं हमेशा ही महिलाओं के साथ हूं, बीजेपी के नेता इस मुद्दे पर कैसे बोल सकते है?
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...