1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय वैश्विक केंद्र बनकर उभरेगा, खेल प्रतिभाओं को निखारने का बनेगा माध्यम : सीएम योगी

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय वैश्विक केंद्र बनकर उभरेगा, खेल प्रतिभाओं को निखारने का बनेगा माध्यम : सीएम योगी

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि नए उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार युवाओं के दशकों पुराने स्वप्नों को नई उड़ान दे रही है। सीएम योगी ने कहा कि 'खेल संस्कृति का विकास, खिलाड़ियों का सम्मान,नए भारत के नए उत्तर प्रदेश की नई पहचान। इसी ध्येय के साथ आज 'मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय' की स्थापना तो हो ही रही है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि नए उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार युवाओं के दशकों पुराने स्वप्नों को नई उड़ान दे रही है। सीएम योगी ने कहा कि ‘खेल संस्कृति का विकास, खिलाड़ियों का सम्मान,नए भारत के नए उत्तर प्रदेश की नई पहचान। इसी ध्येय के साथ आज ‘मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय’  (Major Dhyan Chand Sports University) की स्थापना तो हो ही रही है। वहीं, ब्लॉक स्तर पर खेल मैदान सहित अन्य सुविधाओं की व्यवस्था भी की जा रही है। यूपी में जन्मे हॉकी के जादूगर, ‘पद्म भूषण’ मेजर ध्यानचंद जी सम्पूर्ण राष्ट्र के गौरव हैं। जनपद मेरठ में मेजर ध्यानचंद जी के नाम पर बनने जा रहा विश्वविद्यालय उनके प्रति प्रदेश सरकार की आदरांजलि है।

पढ़ें :- WhatsApp ने भारत सरकार को दी धमकी, कहा-देश छोड़ देंगे, पर नहीं तोड़ेंगे एन्क्रिप्शन

उत्तर प्रदेश के प्रथम खेल विश्वविद्यालय, मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का निर्माण जनपद मेरठ के सरधना स्थित सलावा गांव में 91.38 एकड़ भूमि पर होने जा रहा है। योगी ने कहा कि देश व प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय (Major Dhyan Chand Sports University) वरदान सिद्ध होगा। इस विश्वविद्यालय में कुल 1,080 खिलाड़ियों, 540 महिला और 540 पुरुष खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी। मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय (Major Dhyan Chand Sports University) में विशिष्ट पाठ्यक्रमों के माध्यम से युवाओं की प्रतिभा को निखारा जाएगा।

उन्होंने कहा कि यहां फिजिकल एजुकेशन, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म एंड मास मीडिया टेक्नोलॉजी, डिप्लोमा सर्टिफिकेट, स्नातक, परास्नातक, PhD. आदि पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे।बीजेपी सरकार के नेतृत्व में बनने जा रहा मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय (Major Dhyan Chand Sports University) यूपी समेत पूरे देश के लिए एक विशिष्ट उपहार है। प्रदेश में एक खेल विश्वविद्यालय हो, युवाओं की यह आस आज पूरी होने जा रही है।

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय (Major Dhyan Chand Sports University) में सिंथेटिक हॉकी मैदान, फुटबाल मैदान, बास्केटबॉल/वॉलीबॉल/हैंडबॉल/कबड्डी ग्राउंड, लॉन टेनिस कोर्ट, जिम्नेजियम हॉल, सिंथेटिक रनिंग स्टेडियम, तरणताल, बहुउद्देश्यीय हॉल तथा साइकिलिंग वेलोड्रोम सहित विभिन्न सुविधाएं होंगी।

 

पढ़ें :- Kavya Maran Reaction : हताश और निराश...RCB के खिलाफ हार से झल्लाईं काव्या मारन, रिएक्शन वायरल

 

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...