1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. NEET री-एग्जाम से पहले NTA की बड़ी लापरवाही! नागपुर के छात्र को अलॉट हुआ अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

NEET री-एग्जाम से पहले NTA की बड़ी लापरवाही! नागपुर के छात्र को अलॉट हुआ अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

NEET Re-Exam News : पिछले कुछ सालों में पेपर लीक के मामले सामने आने के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की विश्वनीयता पर सवाल खड़े हुए हैं। विपक्ष पेपर लीक के मुद्दे पर केंद्र सरकार को लगातार घेर रहा है। इस बीच, 21 जून को दोबारा से नीट परीक्षा का आयोजन होना वाला है। जिसमें सरकार किसी भी तरह की चूक नहीं चाहती। लेकिन, एनटीए की ओर से एक बड़ी लापरवाही सामने आयी है। जिसने NEET री-एग्जाम से पहले एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- NEET री-एग्जाम से पहले सुप्रीम कोर्ट पहुंची 1600 छात्रों की याचिका, CJI बोले- सही बेंच के सामने रखें अपनी बात

दरअसल, एनटीए की एक बड़ी लापरवाही के चलते नागपुर के छात्र को NEET री-एग्जाम के लिए अबूधाबी (यूएई) में परीक्षा केंद्र आवंटित कर दिया गया। एक न्यूज़ टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, नागपुर के अब्दुल्लाह नाम के छात्र ने 21 जून को आयोजित होने वाले NEET री-एग्जाम के लिए आवेदन में परीक्षा केंद्र के लिए नागपुर,वर्धा और भंडारा का सेंटर के लिए प्रिफरेंस डाले थे। लेकिन, उन्हें अबूधाबी (यूएई) में परीक्षा केंद्र आवंटित कर दिया गया। इस लापरवाही के बाद अपनी परेशानी साझा करते हुए छात्र ने कहा कि उनके पास तो पासपोर्ट भी नहीं है कि वह वहां पर परीक्षा देने जा सकें।

रिपोर्ट के अनुसार, छात्र अब्दुल्लाह ने हेल्पलाइन पर इसकी शिकायत दर्ज करायी है। जिसके बाद अधिकारियों ने इस तकनीकी गलती माना है और आश्वासन देते हुए कहा है कि शनिवार तक छात्र को संशोधित प्रवेश पत्र जारी कर दिया जाएगा। नया हॉल टिकट मिलने तक छात्र और परिवार मानसिक तनाव में हैं। फिलहाल, इस घटना ने एक बार फिर एनटीए की विश्वनीयता और सरकार के दावों की पोल खोल दी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...