1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Coock tips: सिर्फ 12 स्टेप में बनाए क्रिस्पी सोया कटलेट, आपके बारिश को बनाएगा खास

Coock tips: सिर्फ 12 स्टेप में बनाए क्रिस्पी सोया कटलेट, आपके बारिश को बनाएगा खास

बारिश ने मौसम में हर किसी  को चटपटा और कुछ गर्म खाना अच्छा  लगता है। अक्सर लोग बारिश में पकोड़े खाना या पोहा खाना पसंद करते हैं। कहीं आप भी तो नहीं वही पूरानी चीज़ें खाते हैं।अगर हाँ ! तो आज  हम आपके लिए एक नयी रैसिपि के साथ हाजिर हैं  जिसका नाम है सोया कटलेट आइए जानते है इसे कैसे बनाते हैं। इसे खाने के बाद हर कोई आपको हमेशा याद करेगा। आप भी इसे बार बार बनाएँगी। 

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

बारिश ने मौसम में हर किसी  को चटपटा और कुछ गर्म खाना अच्छा  लगता है। अक्सर लोग बारिश में पकोड़े खाना या पोहा खाना पसंद करते हैं। कहीं आप भी तो नहीं वही पूरानी चीज़ें खाते हैं।अगर हाँ ! तो आज  हम आपके लिए एक नयी रैसिपि के साथ हाजिर हैं  जिसका नाम है सोया कटलेट आइए जानते है इसे कैसे बनाते हैं। इसे खाने के बाद हर कोई आपको हमेशा याद करेगा। आप भी इसे बार बार बनाएँगी।

पढ़ें :- बर्ड फ्लू खतरों के बीच सऊदी अरब का बड़ा फैसला, भारत समेत 40 देशों से पोल्ट्री और अंडों का आयात किया बैन

कितने लोग के लिए – केवल 2

सामाग्री

 

  • उबले आलू: 2 मीडियम शेप के, मैश किए हुए
  • सोया चंक्स: 1 कप (लगभग 50 ग्राम), गर्म पानी में 15-20 मिनट भिगोकर निचोड़ लें
  • बारीक कटा प्याज: 1/2 कप
  • बारीक कटी हरी मिर्च: 1-2 (स्वाद अनुसार)
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट: 1 छोटा चम्मच
  • हरा धनिया: 2 बड़े चम्मच, बारीक कटा हुआ
  • ब्रेड क्रम्ब्स: 1/2 कप (कोटिंग के लिए) + 2 बड़े चम्मच (मिक्स करने के लिए)
  • कॉर्नफ्लोर या मैदा: 2 बड़े चम्मच (बाइंडिंग के लिए)
  • लाल मिर्च पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर: 1 छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर: 1/4 छोटा चम्मच
  • गरम मसाला: 1/2 छोटा चम्मच
  • अमचूर पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच
  • नमक: स्वादानुसार
  • तेल: तलने के लिए

बनाने का तरीका

पढ़ें :- रमजान महीने में सस्ती खजूर को मंहगे खजूर के डिब्बो में पैक कर बेच रहे है फल कारोबारी, जीएसटी विभाग को लगा रहे है चूना

Step 1- सोया चंक्स को गर्म पानी में 15-20 मिनट के लिए भिगो दीजिये।

Step 2- जब वे फूल हो जाएं, तो उन्हें पानी से निकालकर अच्छी तरह निचोड़ लें जिससे  सारा पानी निकल जाए।

Step 3 – इसके बाद सोया  मिक्सर में दरदरा पीस लें या हाथों से अच्छी तरह मैश कर लें।

Step 4-  एक बड़े कटोरे में मैश किए हुए सोया चंक्स और उबले हुए मैश किए आलू लें।

Step 5- इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरा धनिया, 2 बड़े चम्मच ब्रेड क्रम्ब्स, कॉर्नफ्लोर या मैदा, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर और नमक डालें।

पढ़ें :- Mahashivratri Special Healthy Dishes :  महाशिवरात्रि के व्रत में खाएं ये स्पेशल हेल्दी डिशेज, एनर्जी भरपूर रहेगी

Step 6- सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं जिससे  एक साथ बंधने वाला मिश्रण बन जाए।

Step 7- अपने हाथों पर थोड़ा तेल लगाएं। मिश्रण का थोड़ा हिस्सा लेकर अपनी पसंद का आकार दें। फिर सभी कटलेट्स को इसी तरह तैयार कर लें।

Step 8- एक प्लेट में बचे हुए ब्रेड क्रम्ब्स फैला लें। तैयार कटलेट्स को ब्रेड क्रम्ब्स में अच्छी तरह रोल करें ताकि वे चारों तरफ से कोट हो जाएं। इससे कटलेट बाहर से क्रिस्पी बनेंगे।

Step 9 – एक कड़ाही में तलने के लिए तेल गरम करें। तेल मध्यम गरम होना चाहिए।

Step 10 – जब तेल गरम हो जाए, तो आंच धीमी कर दें और एक-एक करके कटलेट डालें। एक बार में उतने ही कटलेट डालें जितने आसानी से तल सकें।

Step 11- कटलेट्स को धीमी से मध्यम आंच पर सुनहरा भूरा और क्रिस्पी होने तक तलें। धीमी आंच पर तलने से कटलेट अंदर तक पक जाते हैं।

पढ़ें :- Besan Toast :  बेसन टोस्ट खाने में स्वादिष्ट और प्रोटीन से भरपूर, झटपट बनकर हो जाएगा तैयार

Step 12 – दोनों तरफ से पलट-पलट कर अच्छी तरह सेक लें। जब कटलेट्स सुनहरे और क्रिस्पी हो जाएं, तो उन्हें किचन पेपर पर निकाल लें ताकि एक्स्ट्रा ऑयल निकल जाए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...