1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. Mango Galka Recipe: घर पर मिलने वाली सिर्फ इन चीजों से बनाएं हलवाई स्टाईल आम का खट्ठा, मीठा और तीखा गलका

Mango Galka Recipe: घर पर मिलने वाली सिर्फ इन चीजों से बनाएं हलवाई स्टाईल आम का खट्ठा, मीठा और तीखा गलका

आम बाजारों में सज चुके है। गर्मियों में आम की मांग खूब बढ़ जाती है। क्योंकि आम फलो का राजा है और लोगों की जुबान पर राज करता है। चाहे वो आम का अचार हो, पना हो, चटनी हो या मुरब्बा।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Mango Galka Recipe:आम बाजारों में सज चुके है। गर्मियों में आम की मांग खूब बढ़ जाती है। क्योंकि आम फलो का राजा है और लोगों की जुबान पर राज करता है। चाहे वो आम का अचार हो, पना हो, चटनी हो या मुरब्बा।

पढ़ें :- Spinach Dal Recipe: सर्दियों में इस रेसिपी से घर पर बनाएं पालक दाल, उंगलियां चाटते रह जाएंगे बच्चे और बूढ़े

Mango Gulka

सभी लोग इसे बड़े चाव से खाते है। आज हम आपको कच्चे आम का खट्टा मीठा गलका (Mango Galka) बहुत ही आसान और कम समय में बनाने का तरीका बताएंगे। जिसे आप चाहे बच्चों को खिलाएं या बड़ों को सभी अपनी उंगलियां चाटते रह जाएंगे। तो चलिए बताते है आम का गलका बनाने का तरीका।

सामग्री

आम का गलका (Mango Galka) बनाने के लिए 250 ग्राम कच्चा आम

पढ़ें :- Consumption Of Sesame Seeds In Winter : सर्दियों में तिल का सेवन शरीर में गर्मी पैदा करता है,दूर रहती है मौसमी बीमारियां

1 बड़ा चम्मच सौंप

1 छोटा  चम्मच कलौंजी

एक चुटकी हींग

250 ग्राम गुड़ या चीनी

आधा चम्मच नमक

पढ़ें :- Pizza Pocket Recipe: इस आसान रेसिपी से घर में बनाएं पिज्जा पॉकेट, बच्चे ही नहीं बड़े भी कहेंगे लाजवाब

आधा चम्मच गरम मसाला

आधा चम्मच लाल मिर्च

आम का गलका (Mango Galka)  बनाने की  विधि

पहले कच्चा आम को धोकर साफ करके सूखा लें। फिर इसे छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद कढ़ाई में दो चम्मच तेल डाले इसमें सौंफ, कलौंजी, हींग डाल दें। इसके बाद कटे हुए कच्चे आम को डाल दें। एक कप पानी डालें और इसमें गुड़ या चीनी जो भी आपको पसंद हो डाल दें। अब इसे ढक कर पकने के लिए छोड़ दें। 10 मिनट बाद चेक करें कि आम पके है या नहीं। अगर पक गए है तो तैयार है खट्टा मीठा गलका (Mango Galka) ।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...