1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल को मिलेगा दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल को मिलेगा दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई

भारत सरकार ने दादासाहब फाल्के अवॉर्ड-2023 का एलान कर दिया है। मलयालम फिल्मों के सितारे मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड 2023 से सम्मानित किया जाएगा। भारतीय सिनेमा में ये अवॉर्ड सर्वोच्च सम्मान है, जिसे उन दिग्गजों को दिया जाता है जिन्होंने अपने काम में इंडस्ट्री में नई ऊंचाइयां तक की हों।

By शिव मौर्या 
Updated Date

मुंबई। भारत सरकार ने दादासाहब फाल्के अवॉर्ड-2023 का एलान कर दिया है। मलयालम फिल्मों के सितारे मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड 2023 से सम्मानित किया जाएगा। भारतीय सिनेमा में ये अवॉर्ड सर्वोच्च सम्मान है, जिसे उन दिग्गजों को दिया जाता है जिन्होंने अपने काम में इंडस्ट्री में नई ऊंचाइयां तक की हों।

पढ़ें :- भारत दौरे पर आए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर की अगवानी, एक ही कार में हुए रवाना

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी। इसमें बताया कि, मोहनलाल की अद्भुत सिनेमाई यात्रा पीढ़ियों को प्रेरणा देती है। दिग्गज स्टार को भारतीय सिनेमा में उनके आइकॉनिक योगदान के लिए यह अवॉर्ड दिया जा रहा है। मंत्रालय ने आगे कहा कि उनका टैलेंट और लगातार मेहनत ने भारतीय फिल्म इतिहास में अपनी अलग पहचान बनाई है।

सरकार ने बताया कि दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड 2023 मोहनलाल को 71 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में 23 सितंबर 2025 को दिया जाएगा। यह सम्मान हर साल उस शख्सियत को दिया जाता है, जिसने भारतीय सिनेमा के विकास और योगदान में खास भूमिका निभाई हो।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोहनलाल को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, मोहनलाल जी उत्कृष्टता और बहुमुखी प्रतिभा के प्रतीक हैं। दशकों के समृद्ध कार्य के साथ, वे मलयालम सिनेमा और रंगमंच के एक अग्रणी प्रकाश स्तंभ के रूप में जाने जाते हैं और केरल की संस्कृति के प्रति अत्यंत समर्पित हैं। उन्होंने तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में भी उल्लेखनीय अभिनय किया है। विभिन्न माध्यमों में उनकी सिनेमाई और नाट्य प्रतिभा वास्तव में प्रेरणादायक है। दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होने पर उन्हें बधाई। उनकी उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहें, यही कामना है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...