1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Mann Ki Baat : मन की बात का 103 वां एपिसोड, देशवासियों से संवाद कर रहे पीएम मोदी

Mann Ki Baat : मन की बात का 103 वां एपिसोड, देशवासियों से संवाद कर रहे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार (30 जुलाई) को मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों से संवाद कर रहे हैं। मन की बात का ये 103 वां एपिसोड है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Mann Ki Baat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार (30 जुलाई) को मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों से संवाद कर रहे हैं। मन की बात का ये 103 वां एपिसोड है। पीएम मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को ऑल इंडिया रेडियो पर सुना जा सकता है। इसका प्रसारण दूरदर्शन पर भी किया जाता है। श्रोता पीएम नरेंद्र मोदी के फेसबुक पेज पर जाकर भी मन की बात को सुन सकते हैं।

पढ़ें :- Mann Ki Baat 105th Episode: पीएम मोदी बोले, 'चंद्रयान-3 की सफलता और G-20 के शानदार आयोजन ने लोगों की खुशी को दोगुना कर दिया'

पीएम मोदी ने कहा कि जुलाई का महीना यानी मानसून का महीना, बारिश का महीना, बीते कुछ दिन, प्राकृतिक आपदाओं के कारण, चिंता और परेशानी से भरे रहे हैं। लेकिन साथियों, इन आपदाओं के बीच हम सब देशवासियों ने फिर दिखाया है कि सामूहिक प्रयास की ताकत क्या होती है। स्थानीय लोगों ने, हमारे NDRF के जवानों ने, स्थानीय प्रशासन के लोगों ने, दिन-रात लगाकर ऐसी आपदाओं का मुकाबला किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि किसी भी आपदा से निपटने में हमारे सामर्थ्य और संसाधनों की भूमिका बड़ी होती है, लेकिन इसके साथ ही, हमारी संवेदनशीलता और एक दूसरे का हाथ थामने की भावना, उतनी ही अहम होती है। सर्वजन हिताय की यही भावना भारत की पहचान भी है और भारत की ताकत भी है। साथियों, बारिश का यही समय ‘वृक्षारोपण’ और ‘जल संरक्षण’ के लिए भी उतना ही जरूरी होता है। आजादी के ‘अमृत महोत्सव’ के दौरान बने 60 हजार से ज्यादा अमृत सरोवरों में भी रौनक बढ़ गई है। अभी 50 हजार से ज्यादा अमृत सरोवरों को बनाने का काम चल भी रहा है। हमारे देशवासी पूरी जागरूकता और जिम्मेदारी के साथ ‘जल संरक्षण’ के लिए नए-नए प्रयास कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि इस समय ‘सावन’ का पवित्र महीना चल रहा है। सदाशिव महादेव की साधना-आराधना के साथ ही ‘सावन’ हरियाली और खुशियों से जुड़ा होता है। इसलिए ‘सावन’ का आध्यात्मिक के साथ ही सांस्कृतिक दृष्टिकोण से भी बहुत महत्व रहा है। पीएम ने सावन के उत्सव और उसके महत्व के बारे में भी चर्चा की। इसके साथ् ही पर्व और महोत्सव की उपयोगिता और उसके प्रभाव के बारे में भी देशवासियों से चर्चा की। कांवड़ यात्रा और ‘सावन’ में 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के महत्व के बारे भी प्रकाश ड़ाला।

 

पढ़ें :- यूपी में ट्रिपल इंजन सरकार बनाकर सर्वांगीण विकास का दें अवसर : एके शर्मा

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...