HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Chandrayaan-3 ​में Nasa समेत कई स्पेस एजेंसियां कर रहीं हैं मदद, अभियान सफल तो साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला बनेगा दुनिया का पहला देश

Chandrayaan-3 ​में Nasa समेत कई स्पेस एजेंसियां कर रहीं हैं मदद, अभियान सफल तो साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला बनेगा दुनिया का पहला देश

Chandrayaan-3 : भारतीय मिशन मून चंद्रयान -3 (Chandrayaan-3) की लैंडिंग में केवल कुछ ही घंटे शेष रह गए हैं। चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3)  बुधवार को शाम 6 बजे करीब चंद्रमा के साउथ पोल (South Pole)  पर लैंड करेगा। इसके साथ ही भारत चंद्रमा के साउथ पोल (South Pole)  पर अंतरिक्षयान पहुंचाने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Chandrayaan-3 : भारतीय मिशन मून चंद्रयान -3 (Chandrayaan-3) की लैंडिंग में केवल कुछ ही घंटे शेष रह गए हैं। चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3)  बुधवार को शाम 6 बजे करीब चंद्रमा के साउथ पोल (South Pole)  पर लैंड करेगा। इसके साथ ही भारत चंद्रमा के साउथ पोल (South Pole)  पर अंतरिक्षयान पहुंचाने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा।

पढ़ें :- Sunita Williams : सुनीता विलियम्स बोलीं - अंतरिक्ष से अद्भुत दिखता है भारत , अपने पिता की जन्मभूमि जरूर जाऊंगी

NASA और ESA मदद में जुटी

भारत के मिशन मून को सफल बनाने के लिए विश्व की कई देशों की स्पेस एजेंसियां मदद कर रही है। इसरो के मुताबिक अमरिकी स्पेस एजेंसी (NASA) और यूरोपियन स्पेस एजेंसी (ESA) ने मदद के हाथ आगे बढ़ाया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, दोनों स्पेस एजेंसियों ने चंद्रयान की लागातार मॉनिटरिंग की है।

लैंडिंग की प्रक्रिया जटिल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के प्रेसिडेंट एस सोमनाथ ने जानकारी देते हुए कहा कि चंद्रयान -3 (Chandrayaan-3)  के लैंडर मॉड्यूल (Lander Module) को साउथ पोल (South Pole)  पर लैंड कराने में सबसे बड़ी चुनौती उसे मोड़ना होगा। दरअसल, लैंडिंग से पहले यान को मोड़ना है, उन्होंने बताया कि जब लैंडर चांद की सतह पर उतरेगा तो, उसे लैंडिंग से पहले 90 डिग्री सेल्सियस पर मोड़कर लंबवत करना होगा। यदि यह प्रक्रिया सफल हो जाती है, तो साउथ पोल (South Pole) पर मिशन मून की सॉफ्ट लैंडिंग (Soft Landing) की संभावना बढ़ जाएगी।

पढ़ें :- VIDEO : समुद्र में डॉलफिन्स ने सुनीता विलियम्स का किया स्वागत, सामने आया रोमांचित करने वाला पल

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...