1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. West Bengal Massive fire at a hotel : बीरभूम तारापीठ के होटल में लगी भीषण आग, सात लोगों की मौत

West Bengal Massive fire at a hotel : बीरभूम तारापीठ के होटल में लगी भीषण आग, सात लोगों की मौत

West Bengal: Massive fire at a hotel in Tarapith, Birbhum; seven people dead. सावन के सोमवार के दिन बंगाल से भीषण आग हादसे की दर्दनाक खबर सामने आई है। बीरभूम के तारापीठ में एक होटल में भीषण आग लग गई। जिसके कारण सात लोगों की मौत हो गई। कई लोगों के झुलसने की भी खबर है। खबरों के अनुसार, आग सुबह करीब 5 बजे तारापीठ के मंदिर वाले इलाके में स्थित चार मंजिला होटल की पहली मंजिल पर लगी।

By अनूप कुमार 
Updated Date

West Bengal Massive fire at a hotel  : सावन के सोमवार के दिन बंगाल से भीषण आग हादसे की दर्दनाक खबर सामने आई है। बीरभूम के तारापीठ में एक होटल में भीषण आग लग गई। जिसके कारण सात लोगों की मौत हो गई। कई लोगों के झुलसने की भी खबर है। खबरों के अनुसार, आग सुबह करीब 5 बजे तारापीठ के मंदिर वाले इलाके में स्थित चार मंजिला होटल की पहली मंजिल पर लगी।

पढ़ें :- नाबालिग पत्नी से निकाह के 4 दिन तक फिजिकल हुआ शौहर, केरल हाई कोर्ट ने कहा- शरीयत POSCO का कवच नहीं

होटल में उस समय कई श्रद्धालु ठहरे थे। देखते ही देखते कमरों में धुआं भर गया। एक परिवार भी होटल में फंस गया। उनके साथ दो छोटे बच्चे थे। बाहर आग थी और अंदर सांस लेना मुश्किल हो रहा था। परिवार ने बाथरूम में जाकर किसी तरह अपनी जान बचाई।

पुलिस के अनुसार,उस समय होटल में ज्यादातर लोग सो रहे थे। आग की जानकारी मिलते ही दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया।

घायलों को रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया। हुई है। आग की सूचना मिलने के बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची। बचाव अभियान शुरू किया गया। हालांकि, बाद में पुलिस ने मृतकों की संख्या बढ़ाकर सात कर दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, अब मृतकों की संख्या सात हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों में कुछ श्रद्धालु भी थे, जो प्रसिद्ध काली मंदिर में पूजा करने के लिए तारापीठ आए थे।
होटल के अधिकारियों का दावा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी।

पढ़ें :- स्वतंत्र भारद्वाज बुलंदशहर से गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने पकड़ने के लिए बनाया था खास प्लान

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...