1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Mehandipur Balaji temple : बालाजी मंदिर के महंत किशोर पुरी का निधन, श्रद्धालुओं में छाई शोक की लहर

Mehandipur Balaji temple : बालाजी मंदिर के महंत किशोर पुरी का निधन, श्रद्धालुओं में छाई शोक की लहर

राजस्थान में स्थित विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मेहंदीपुर बालाजी (Mehandipur Balaji temple) ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत किशोर पुरी (Priest Kishor Puri) का 88 वर्ष की आयु में रविवार को निधन हो गया है। महंत किशोर पुरी का जयपुर (Jaipur ) के एक निजी अस्पताल में आज अंतिम सांस ली है। महंत किशोर पुरी के निधन (Priest Kishor Puri Demise) का समाचार मिलते ही संपूर्ण क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।

By संतोष सिंह 
Updated Date

दौसा। राजस्थान में स्थित विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मेहंदीपुर बालाजी (Mehandipur Balaji temple) ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत किशोर पुरी (Priest Kishor Puri) का 88 वर्ष की आयु में रविवार को निधन हो गया है। महंत किशोर पुरी का जयपुर (Jaipur ) के एक निजी अस्पताल में आज अंतिम सांस ली है। महंत किशोर पुरी के निधन (Priest Kishor Puri Demise) का समाचार मिलते ही संपूर्ण क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।

पढ़ें :- तेलंगाना के पूर्व सीएम के. चंद्रशेखर राव पर चुनाव आयोग ने की कार्रवाई, 48 घंटे नहीं कर पाएंगे चुनावी कैंपेन

धार्मिक नगरी मेहंदीपुर बालाजी के बाजार बंद (Market closed) कर दिए गए हैं। वहीं मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के कपाट भी बंद (Mehandipur Balaji temple door closed) कर दिए गए है। बता दें कि महंत किशोर पुरी काफी समय से अस्वस्थ (Sick) थे। महंत के निधन पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर शोक जताया है। उन्होंने अपने ट्वीट ने लिखा कि मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के महंत श्री किशोरपुरी महाराज के निधन की जानकारी दुखद है। उन्होंने सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किये। ईश्वर से प्रार्थना है दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें।

पढ़ें :- राउज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी को लगाई कड़ी फटकार, कहा- कानून से ऊपर नहीं हैं

महंत के निधन पर महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश , दौसा डीएम पीयूष समारिया ,एसपी अनिल बेनीवाल ने महंत के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। ममता भूपेश ने दुख प्रकट किया साथ ही कहा कि महंत किशोर पुरी को युगों तक याद किया जाएगा।

बालिका शिक्षा को लेकर महंत किशोर पुरी ने किया था बहुत काम

ममता भूपेश ने कहा कि बालिका शिक्षा (Girls education) के लिए किए गए महंत किशोर पुरी के प्रयास याद रहेंगे। उन्होंने कहा कि महंत किशोर पुरी के निधन से न केवल से सिकराय विधानसभा क्षेत्र ( Dausa Sikrai Assembly Constituency ) के लिए बल्कि संपूर्ण देश के लिए एक बड़ी क्षति है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...