1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Mehul Choksi Arrest: पीएनबी घोटाले का आरोपी मेहुल चौकसी बेल्जियम में अरेस्ट, भारत ने प्रत्यर्पण का किया अनुरोध

Mehul Choksi Arrest: पीएनबी घोटाले का आरोपी मेहुल चौकसी बेल्जियम में अरेस्ट, भारत ने प्रत्यर्पण का किया अनुरोध

Mehul Choksi Arrest: बहुचर्चित 13 हजार 500 करोड़ रुपये से ज्यादा के पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के आरोपी मेहुल चौकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया है। घोटाले के सामने आने के बाद चौकसी देश छोड़कर भाग गया था। यह गिरफ्तारी ऐसे समय पर हुई है, जब भारत सरकार ने उसे प्रत्यर्पित करने का अनुरोध किया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Mehul Choksi Arrest: बहुचर्चित 13 हजार 500 करोड़ रुपये से ज्यादा के पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के आरोपी मेहुल चौकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया है। घोटाले के सामने आने के बाद चौकसी देश छोड़कर भाग गया था। यह गिरफ्तारी ऐसे समय पर हुई है, जब भारत सरकार ने उसे प्रत्यर्पित करने का अनुरोध किया है।

पढ़ें :- करीब 4 दशक बाद एक बार फिर से लोकसभा अध्यक्ष के सामने अविश्वास प्रस्ताव आया, ये संसदीय राजनीति और सदन दोनों के लिए अफसोस-जनक: अमित शाह

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीएनबी घोटाले में वांछित मेहुल चौकसी को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) और ईडी की अपील पर शनिवार को गिरफ्तार किया गया फिलहाल वह जेल में है। भारत ने बेल्जियम के साथ चोकसी के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने बताया कि चौकसी को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था और उसे ‘जमानत मिलने में समय लगेगा। सीबीआई बेल्जियम के अधिकारियों के संपर्क में है, ताकि प्रत्यर्पण के अनुरोध पर काम किया जा सके।

पिछले महीने खुलासा हुआ था कि मेहुल चौकसी बेल्जियम में छुपा हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेहुल पत्नी प्रीति चौकसी को बेल्जियम की नागरिकता मिली है। बेल्जियम के विदेश मंत्रालय ने ही चौकसी की मौजूदगी की जानकारी दी थी। पुलिस बेल्जियम ने चौकसी को गिरफ्तार करते समय दो गिरफ्तारी वारंट का हवाला दिया। ये मुंबई की एक कोर्ट ने जारी किए थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि वारंट 23 मई, 2018 और 15 जून, 2021 की तारीख के थे।

माना जा रहा है कि भगौड़ा चौकसी अपनी खराब सेहत का हवाला देते हुए जमानत और तत्काल रिहाई की मांग कर सकता है। बता दें कि हीरा कारोबारी चौकसी पर 13,850 करोड़ रुपए का घोटाला करने का आरोप है। साल 2018 में चौकसी के खिलाफ इंटरपोल का रेड नोटिस जारी हुआ था, लेकिन नवंबर 2022 में इसे वापस ले लिया गया था।

पढ़ें :- VIDEO: सांसद रवि किशन की वेब ​सीरीज मामला लीगल है के दूसरे सीजन की रिलिज डेट आई सामने, इस बार जज बने है अभिनेता
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...