HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Mithali Raj: मिताली के रिकॉर्ड को तोड़ना बहुत ही है मुश्किल, सबसे ज्यादा रन बनाने के साथ ये हैं महत्वपूर्ण उपलब्धि

Mithali Raj: मिताली के रिकॉर्ड को तोड़ना बहुत ही है मुश्किल, सबसे ज्यादा रन बनाने के साथ ये हैं महत्वपूर्ण उपलब्धि

भारतीय ​महिला क्रिकेट टीम की महान खिलाड़ी मिताली राज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। मिताली राज के इस फैसले से फैंस बेहद ही परेशान हैं। मिताली ने 23 साल के करियर में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Mithali Raj: भारतीय ​महिला क्रिकेट टीम की महान खिलाड़ी मिताली राज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। मिताली राज के इस फैसले से फैंस बेहद ही परेशान हैं। मिताली ने 23 साल के करियर में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की है।

पढ़ें :- Rohit Sharma Last Match for MI: आज मुंबई की जर्सी में आखिरी बार दिखेंगे हिटमैन! लखनऊ के खिलाफ खेलना चाहेंगे यादगार पारी

मिताली वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर हैं। साथ ही महिला वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी का रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज है। बता दें कि, 1999 में मिताली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। इसके बाद वो लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करती रहीं। उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में इसी साल खेला था।

. मिताली टी20 और वनडे में सबसे ज्यादा भारत के लिए रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं।
. 2017 महिला क्रिकेट विश्व कप के दौरान मिताली लगातार सात अर्धशतक लगाने में सफल रही थीं। ऐसा करने वाली वो पहली महिला क्रिकेटर हैं।
. महिला वनडे (109 मैच) सबसे ज्यादा खेलने वाली खिलाड़ी हैं।
. मिताली विश्व कप में 1,000 से अधिक रन बनाने वाली पहली भारतीय और पांचवीं महिला क्रिकेटर हैं।

मिताली राज का करियर

फॉर्मेटमैचरनऔसतशतक
टेस्ट1269943.681
वनडे232780550.687
टी2089236437.520

पढ़ें :- पटना के स्कूल में मिली 4 साल के बच्चे की लाश; गुस्साए लोगों ने तोड़-फोड़ के बाद लगाई आग
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...