1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वंदे भारत ट्रेन में यात्री से मारपीट मामले में फंसे विधायक राजीव पारीछा, BJP ने जारी किया नोटिस, 7 दिनों में मांगा जवाब

वंदे भारत ट्रेन में यात्री से मारपीट मामले में फंसे विधायक राजीव पारीछा, BJP ने जारी किया नोटिस, 7 दिनों में मांगा जवाब

झांसी के बबीना से विधायक राजीव पारीछा की मुश्किलें बढ़नी शुरू हो गयी हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्री के साथ मारपीट के मामले में भाजपा विधायक को नोटिस जारी की गयी है। इस मामले में पार्टी की तरफ से उनको नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। समय पर उत्तर नहीं देने पर कार्रवाई करने की बात कही गयी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। झांसी के बबीना से विधायक राजीव पारीछा की मुश्किलें बढ़नी शुरू हो गयी हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्री के साथ मारपीट के मामले में भाजपा विधायक को नोटिस जारी की गयी है। इस मामले में पार्टी की तरफ से उनको नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। समय पर उत्तर नहीं देने पर कार्रवाई करने की बात कही गयी है।

पढ़ें :- Rajya Sabha Elections Complete Results : भाजपा के 13 उम्मीदवार पहुंचे राज्यसभा, कांग्रेस-टीएमसी ने चार-चार सीटों पर किया कब्जा

दरअसल, हजरत निजामुद्दीन से चलकर रानी कमलापति जंक्शन जा रही वंदे भारत में बबीना से भाजपा के विधायक राजीव पारीछा परिवार के सदस्यों के साथ झांसी आ रहे थे। यात्रा के दौरान विधायक की एक यात्री से सीट को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि, विधायक ने अपने लोगों को बुलवाकर यात्री की जमकर पिटाई करा दी। इस वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

अब इस मामले का संज्ञान भाजपा ने लिया है। प्रदेश महामंत्री/मुख्यालय प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला की तरफ से झांसी के बबीना से विधायक राजीव पारीछा को नोटिस दी गयी है। इसमें कहा गया है कि, सोशल मीडिया एवं गाध्यम से आपके द्वारा ट्रेन में किये गये आचरण/कृत्य की जानकारी प्राप्त हुई है। आपके इस आचरण से पार्टी की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है जो कि अनुशासनहीनता की श्रेणी में जाता है।

पत्र में आगे लिखा गया कि, प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार आपको कारण बताओं नोटिस जारी किया जाता है। आप अपना स्पष्टीकरण 07 दिवस के अन्दर भाजपा प्रदेश कार्यालय को उपलब्ध कराने का कष्ट करें। समय से स्पष्टीकरण एवं संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने पर पार्टी द्धारा कठोरतम कार्यवाही की जायेगी।

पढ़ें :- सोनौली में भाजपा के युवा नेता रवि वर्मा बने मनोनीत सभासद,समर्थकों में खुशी की लहर

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...