1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. इंदौर के राजबाड़ा पर होगी मोहन कैबिनेट की बैठक…तैयारियां शुरू

इंदौर के राजबाड़ा पर होगी मोहन कैबिनेट की बैठक…तैयारियां शुरू

राज्य सरकार पहले भी कई कैबिनेट बैठकें भोपाल से बाहर कर चुकी है। कैबिनेट की बैठक जबलपुर और महेश्वर में भी हो चुकी है। अब इंदौर के राजवाड़े में बैठक होगी।

By Shital Kumar 
Updated Date

भोपाल। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में प्रदेश सरकार की कैबिनेट की बैठक होगी। इसकी तैयारियां इंदौर में स्थानीय प्रशासन ने शुरू कर दी है। इंदौर का राजवाड़ा कैबिनेट बैठक का साक्षी बनेगा। जनशताब्दी वर्ष पर राज्य शासन की पहल पर 20 मई को राजवाड़ा पर कैबिनेट बैठक आयोजित की गई है। इसकी तैयारी के लिए कलेक्टर ने अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी है। इसी के मद्देनजर तैयारी का दौर शुरू हो चुका है।

पढ़ें :- AI Summit Shirtless Protest : दिल्ली पुलिस ने ग्वालियर से एक और यूथ कांग्रेस वर्कर गिरफ्तार, अब तक कुल 5 लोग अरेस्ट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कहा कि लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर की स्मृति में 20 मई को कैबिनेट की बैठक इंदौर के राजवाड़ा में होगी। इसमें होलकर साम्राज्य की स्थापना करने वाले महाराजा मल्हार राव होलकर का भी स्मरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि देवी अहिल्या बाई होलकर के 300वें जन्म जयंती वर्ष का समापन 20 मई को हो रहा है। यह सुखद संयोग है कि 20 मई को ही लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर के विवाह की वर्षगांठ भी होती है। राज्य सरकार पहले भी कई कैबिनेट बैठकें भोपाल से बाहर कर चुकी है। कैबिनेट की बैठक जबलपुर और महेश्वर में भी हो चुकी है। अब इंदौर के राजवाड़े में बैठक होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...